एक नजर में पढिये मऊरानीपुर की दिनभर की खबरे
मऊरानीपुर (झाँसी)
(1)
घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने तथा घर में रखे सामान की तोड़फोड़ कर जान से मारने की धमकी देने का मामला कोतवाली पुलिस ने दर्ज कर लिया।
जानकारी के अनुसार ग्राम रूपा धमना निवासी सोबरन सिंह पुत्र गौरीशंकर ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 6 सितंबर की रात्रि 9:00 बजे गांव के ही मिथिलेश पुत्र सुखलाल सिंह, चंद्रपाल, ब्रजेंद्र पुत्रगण मिथलेश एवं पांच अज्ञात व्यक्ति एक राय होकर घर के अंदर घुस आए और बिना बजह गाली गलौज करने लगे विरोध करने पर उसे जमीन पर पटक कर जमकर मारपीट कर दी । जिससे उसके शरीर में काफी गंभीर चोटें आई। तथा घर के सामान की तोड़फोड़ कर दी जिससे काफी नुकसान हो गया। चिल्लाने पर लोग मौके पर आ गए तो उक्त लोग जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने उक्त आरोपियों के विरुद्ध धारा 147, 452, 323, 504, 506, 427 के तहत मामला दर्ज कर लिया।
(2)
एक व्यक्ति के साथ दूसरे व्यक्ति ने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर देने तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला कोतवाली पुलिस ने दर्ज कर लिया।
जानकारी के अनुसार ग्राम भदरवारा निवासी रामचरन पुत्र छोटेलाल अहिरवार ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गांव के ही संतोष पुत्र सुम्मी कारीगर ने मेरे साथ बिना बजह गाली गलौज करते हुए जमकर मारपीट कर दी। तथा जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ धारा 323, 504, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया।
(3)
पार्षद के साथ 2 लोगों द्वारा कार्यालय में घुसकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मामला कोतवाली पुलिस ने दर्ज कर लिया।
जानकारी के अनुसार कस्बा रानीपुर निवासी पार्षद प्रदीप गुप्ता पुत्र बालकृष्ण ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि ग्राम सिरधरपुरा कस्बा रानीपुर निवासी नरेंद्र अहिरवार पुत्र रामलाल बुधवार की शाम 6:00 बजे प्रदीप गुप्ता के कार्यालय में मोटरसाइकिल से आए और कार्यालय में घुसकर गाली गलौज कर परिवार को जान से मारने व अंजाम बुरा होने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 452, 504, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया।
(4)
एक व्यक्ति की जेब से 40 हजार रुपए चोरी कर लेने का मामला कोतवाली पुलिस ने दर्ज कर लिया।
जानकारी के अनुसार श्रीमती रेखा पत्नी मोहनलाल ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 9 सितंबर की दोपहर में पंजाब नेशनल बैंक मऊरानीपुर से अज्ञात चोर ने उसके पति की जेब से ₹40 हजार रुपए चोरी कर लिए थे। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर लिया।
(5)
मोटरसाइकिल दुर्घटनाओं में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार देवीराम पुत्र खुल्ले व दीनदयाल पुत्र धूराम निवासीगण मोहल्ला गांधीगंज मऊरानीपुर, अखिलेश पुत्र परमलाल निवासी ग्राम बीरा एवं परमलाल पुत्र बाबूलाल निवासी मोहल्ला गोपालगंज मऊरानीपुर को गंभीर रूप से घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। बताया गया कि मोटरसाइकिल दुर्घटनाओं में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद परमलाल की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज झांसी भेज दिया।
(6)
नगर के मोहल्ला गांधीगंज मऊरानीपुर में घर के बाहर 12 वर्षीय बालक अचानक गायब हो जाने की शिकायत पुलिस से की।
जानकारी के अनुसार रवि पुत्र मोहन ने कोतवाली प्रभारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका भांजा अभिषेक पुत्र जयप्रकाश निवासी ग्राम लहचूरा मेरे घर के बाहर बैठ कर पढ़ाई कर रहा था। और वह 10 सितंबर की सुबह 6:00 बजे से लापता हो गया। जिसकी काफी खोजबीन की गई लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। प्रार्थना पत्र में कोतवाली प्रभारी से गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
(7)
प्राथमिक शिक्षक संघ मऊरानीपुर ने उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती बड़े ही उत्साह के साथ मनाई गई।
इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष विवेक माहेश्वरी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर सादिका बानो, अर्चना मिश्रा, राजेश राजपूत, सुधीर ताम्रकार, रामगोपाल गुप्ता, सुनील सेन, लक्ष्मी श्रीवास, रचना गुप्ता, सुनीता श्रीवास, संगीता सहित आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
(8)
छिपकली द्वारा काट लेने से एक महिला की हालत बिगड़ गई।
जानकारी के अनुसार श्रीमती मेघा पत्नी अरविंद यादव निवासी ग्राम पसौरा थाना गरौठा को गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। बताया गया कि छिपकली द्वारा काट लेने से हालत बिगड़ गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज झांसी भेज दिया।
(9)
जहरीले पदार्थ के सेवन से एक महिला की हालत बिगड़ गई।
जानकारी के अनुसार श्रीमती सविता पत्नी रवि कुमार निवासी ग्राम गढ़वा थाना लहचूरा को गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। बताया गया कि जहरीले पदार्थ के सेवन से हालत बिगड़ गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज झांसी भेज दिया।
(10)
बिच्छू द्वारा डंक मार देने से एक 8 वर्षीय बालक की हालत बिगड़ गई।
जानकारी के अनुसार सुमित बृजेंद्र निवासी ग्राम देवरी को गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। बताया गया कि बिच्छू द्वारा डंक मारने से हालत बिगड़ गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज झांसी भेज दिया।
(11)
ऊंचाई से गिरकर एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार ऋषि राज पुत्र महेंद्र निवासी ग्राम पठा को गंभीर रूप से घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। बताया गया कि ऊँचाई से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज झांसी भेज दिया।