महोबा । वर्षों से नाले में तब्दील होती आ रही बजरिया से झंडा चौराहे तक की सड़क अबे टूट फूट कर जर्जर हो गई है। बारिश के बाद ऊपरी हिस्से से आने वाला पानी इसी सड़क से होकर गुजरता है। जिससे यह सड़क पानी बरसने के बाद लगभग एक घंटे के लिए बंद हो जाती है।
सड़क बंद हो जाने से नवादा और वासुदेव वार्ड के वाशिंदे कैद हो जाते हैं। अब जर्जर हो चुकी इस सड़क से निकलने में बच्चे ,बूढ़े अक्सर गिरकर चोटिल होते हैं। पालिका प्रशासन को जन समस्या को देखते हुए इस सड़क का निर्माण अथवा मेंटेनेंस करवा देना चाहिए।
आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं से वार्ड वासी अपने बच्चों को भी घरों में कैद रखने को मजबूर हैं। नगर पालिका परिषद द्वारा वर्षों पहले बनवाई गई यह सड़क आप दम तोड़ रही है वार्ड के वासियों का कहना है कि ,शीघ्र ही सड़क का निर्माण होना चाहिए इसके लिए उन्होंने भाजपा के नेता पालिका पालिका प्रशासन को भी मौखिक रूप से मिलकर सड़क बनाए जाने की मांग की है।