बाराबंकी: बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन द्वारा हर संभव मदद की जाएगी – विधायक सतीश चन्द्र शर्मा
रामसनेहीघाट बाराबंकी भाजपा सरकार हर उस गरीब बेबस, लाचार और जरूरतमंद लोगों के साथ खड़ी रहने वालों में है जो गरीबो के हित में जन कल्याणकारी योजनाओं को लागू कराकर इनसे जो आज तक कोई सुबिधा नही मिली उन लोगो तक पहुँचाने का कार्य किया है।आज शुक्रवार को दरियाबाद विधायक सतीश चंद शर्मा व तहसीलदार तपन मिश्रा घाघरा नदी के उस पार के बाढ़ क्षेत्र गांवो के बाढ़ पीड़ित लोगों को राहत सामग्री वितरित की गई।
शुक्रवार को ढेमा, कोयलावर, टिकरी, गुनौली, जलालपुर नियामतपुर गांव के 800 बाढ़ पीड़ित लोगों को राहत सामग्री वितरित की गई। उन्होने बाढ़ पीड़ितो से कहा कि समय से व ठीक ढंग से राहत सामग्री पहुंचे इसके लिए प्रदेश सरकार गम्भीर है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बाढ़ पर निगाह रखे हैं।
श्री शर्मा ने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह आपकी मदद को तैयार है। फसल का मुआवजा मिलेगा। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार ने पर्याप्त धन दिया है, पैसे की कमी राहत कार्य में आड़े नहीं आएगी।
उन्होंने कहा कि बाढ़ से जो भी प्रभावित हैं उनके प्रति मेरी संवेदना है। विधायक ने कहा कि पशुओं को भी कोई कठिनाई न हो इसके लिए चारा की उपलब्धता सुनिश्चित कर चारा का इंतजाम भी प्रशासन ने किया है।उन्होंने कहा कि बाढ़ का पानी उतरने के बाद जो भी नुकसान हुआ है उसे ठीक कराया जाएगा।
तहसीलदार तपन मिश्रा ने कहा कि सरकार द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निपटने के लिए हर सम्भव प्रयास करती है प्रशासन सदैव आप सबके साथ है राजस्व कर्मचारियों के अतिरिक्त अन्य विभागों के लोग भी पूरी मुस्तेजी के साथ लगे हए है|
भोजन सामग्री,राशन आदि की कमी नही आएगी इसके लिए शासन युद्ध स्तर पर कार्य कर करहा है।इस मौके पर चौकी इंचार्ज कन्हैया कुमार पांडे, प्रदीप दुवेदी,ललित शर्मा,बब्बन द्विवेदी,राकेश शुक्ला,प्रदीप दिवेदी,भगवंत लाल रावत, अरुण द्विवेदी राजस्व कर्मचारी आदि लोग मौजूद रहे।