एसपी ने किया चौकी महेवागंज का निरीक्षण, कोरोना से बचाव के बताये उपाय

0
आज दिनांक 09-07-20 को पुलिस अधीक्षक  महोदया खीरी द्वारा पुलिस चौकी महेवागंज का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सम्पूर्ण चौकी परिसर का भ्रमण कर सैनिटाइजेशन, साफ-सफाई, वस्तुओं के सुरक्षित रखरखाव आदि जरूरी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।
कोरोना वायरस से सुरक्षा के दृष्टिगत उपलब्ध उपकरणों की जांच की गयी तथा नियमित रूप से सैनीटाइजेशन व साफ-सफाई हेतु निर्देश दिए गए। कार्यालय के विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन किया गया। चौकी पर स्थापित पब्लिक अनाउंसमेन्ट सिस्टम के संचालन का भी निरीक्षण किया गया।
चौकी पर नियुक्त पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य के विषय में जानकारी की गई तथा बेहतर इम्युनिटी हेतु नियमित रूप से हरी साग सब्जियाँ, मौसमी फल, ताजा व पौष्टिक भोजन, दूध, काड़ा का सेवन करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही ड्यूटी के दौरान सम्पूर्ण सुरक्षा उपकरणों को धारण कर सतर्कता बरतते हुए कोरोना वायरस से स्वयं को सुरक्षित रखने हेतु भी निर्देश दिये गये।
राष्ट्रीय जजमेंट गुरनाम सिंह खीरी

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More