कानपुर :आखिर प्रेमी ने क्यों किया था नवविवाहिता का कत्ल

0
कानपुर देहात में रूरा के जिनई गांव में  रसूलाबाद रोड पर धनंजय सिंह (48) अपनी पत्नी सुधा सिंह 45, बेटे ओमजी के साथ रहते थे। धनंजय जरूरतमंदों की ज्वैलरी रखकर ब्याज पर रुपये देने का काम करते थे। सोमवार रात बेटा घर में बाहर की तरफ सो गया। पति और पत्नी दूसरी मंजिल में गेट बंद करके कमरे में सोने चले गए।
रात दो बजे फायरिंग की आवाज सुनकर ओमजी ने छत पर जाकर गेट पीटना शुरू किया। गेट खुला नहीं खुला। जरा ही देर में फिर फायरिंग की आवाज आई। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दूसरे मकान में सीढ़ी लगाकर अंदर पहुंची। कमरे की खिड़की बाहर की तरफ खुली थी। दोनों के पेट में गोली लगी थी।
धनंजय का शव बेड पर और सुधा का शव जमीन पर पड़ा था। इसके बाद एएसपी अनूप कुमार, सीओ संदीप कुमार, इंस्पेक्टर विद्याशंकर सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। घर में लगी सीसीटीवी के डीवीआर को भी कब्जे में लिया है
चल रहा था तनाव, वजह स्पष्ट नहीं 
इकलौते बेटे ओमजी ने पुलिस को माता-पिता के बीच कई दिनों से विवाद चलने की जानकारी दी है। हालांकि विवाद की वजह पुलिस को स्पष्ट नहीं हो सकी है। उसने बताया कि शाम को सभी ने खाना खाया था। तब माहौल सामान्य था। अचानक रात में क्या बात हुई, पता नहीं चल सका। ओमजी बीएससी का छात्र है। बड़ी बहन शिंपी की ऊसराहार भरथना में शादी हो चुकी है।
कमरे में लगा थी डीवीआर
धनंजय सिंह के मकान में तीन सीसी टीवी कैमरे लगे हुए हैं। इनका डीवीआर धनंजय के कमरे में लगा था। इससे काफी कुछ जानकारी पुलिस को मिल सकती है। फॉरेंसिक टीम ने इसे कब्जे में लिया है। अब उससे वीडियो निकाल कर छानबीन की जाएगी।
जांच में प्रथम दृष्टया पता चला है कि धनंजय ने पहले पत्नी को गोली मारी। इसके बाद खुद को गोली मारकर जान दे दी। दोनों के बीच तनाव था। आवेश में ऐसी घटना होने की आशंका है। छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी।
veena dixit

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More