चुनाव आयोग- राज्य सभा की 24 सीटों के लिए 19 जून को होगा मतदान

0

नई दिल्ली. राज्यसभा की 24 सीटों के लिए 19 जून को चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव आयोग ने सोमवार को तारीख का ऐलान किया। इनमें से 18 सदस्यों का अप्रैल और 6 सदस्यों का कार्यकाल जून-जुलाई में खत्म होगा। पहले 26 मार्च को 18 सीटों पर होने थे और इसी दिन वोटों की गिनती भी होनी थी। लेकिन, देश में कोरोना संकट के चलते मतदान स्थगित कर दिया गया था।

अप्रैल में 17 राज्यों से राज्यसभा की 55 सीटें खाली हुई थीं। इसके लिए चुनाव आयोग ने फरवरी में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। मार्च में 10 राज्यों से 37 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। बची हुई 18 राज्यसभा सीटों के लिए अब चुनाव होंगे। इनमें आंध्रप्रदेश और गुजरात की 4-4, मध्यप्रदेश और राजस्थान की 3-3, झारखंड की 2, मणिपुर और मेघालय की एक-एक सीट शामिल है। वहीं, जून-जुलाई में कर्नाटक से 4, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में 1-1 सीट पर चुनाव होंगे।

राज्यवार दलगत सीटें, जिन पर चुनाव होंगे

राज्य  कितनी सीटों पर चुनाव दलगत स्थिति
गुजरात 4 भाजपा-3, कांग्रेस-1
आंध्रप्रदेश 4 कांग्रेस-2, तेदेपा-1, टीआरएस-1
कर्नाटक 4
मध्यप्रदेश 3 भाजपा-2, कांग्रेस-1
राजस्थान 3 भाजपा-3
झारखंड 2 राजद-1, निर्दलीय-1
मणिपुर 1 भाजपा-1
मेघालय 1 कांग्रेस-1
अरुणाचल प्रदेश 1
मिजोरम 1
कुल 24

इन वरिष्ठ नेताओं का कार्यकाल खत्म हुआ

दिग्विजय सिंह (मध्य प्रदेश), मोतीलाल वोरा (छत्तीसगढ़), कुमारी शैलजा (हरियाणा), विप्लव ठाकुर (हिमाचल प्रदेश), मधुसूदन मिस्त्री (गुजरात), रामदास अठावले (महाराष्ट्र), परिमल नाथवानी, प्रेम चंद्र गुप्ता (झारखंड), विजय गोयल (राजस्थान) और डीएमके के थिरूची शिवा। इन सभी का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो चुका है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More