औरैया दुर्घटना को लेकर अखिलेश और योगी में बहस तेज

0
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संवेदना व्यक्त करते हुए हादसे को हत्या करार दिया है।
औरैया में शनिवार भोर पहर नेशनल हाईवे पर ढाबे के सामने खड़े कंटेनर में डीसीएम के टकरान से उसमें सवार 24 मज़दूरों की मौत हो गई है,
जबकि 15 से अधिक घायलों सैफई मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।
ये सभी प्रवासी दिल्ली और फरीदाबाद से गोरखपुर और बिहार लौट रहे थे।
इतने बड़े हादसे के बाद राजनीतिक दलों ने संवेदना जताते हुए सरकार से पीड़ितों की मदद की मांग उठाई है।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर सवाल उठाए हैंसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीटर पर लिखा है।
 अखिलेश ,योगी
 उप्र के औरैया में सड़क हादसे में 24 से भी अधिक प्रवासी मज़दूरों की मौत पर अवर्णनीय दुख है, घायलों के लिए दुआएं। उन्होंने सवाल उठाया है कि सब कुछ जानकर… सब कुछ देखकर भी…
मौन धारण करने वाले हृदयहीन लोग और उनके समर्थक देखें कबतक इस उपेक्षा को उचित ठहराते हैं।
ऐसे हादसे मृत्यु नहीं हत्या हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा है- घर लौट रहे प्रवासी मज़दूरों के मारे जाने की खबरें दिल दहलानेवाली हैं।
मूलत: ये वो लोग हैं जो घर चलाते थे,
 अखिलेश ,योगी
इसलिए समाजवादी पार्टी प्रदेश के प्रत्येक मृतक के परिवार को एक लाख रु की मदद देगी। नैतिक ज़िम्मेदारी लेते हुए निष्ठुर भाजपा सरकार भी प्रत्येक मृतक के परिवार को दस लाख रु की राशि दे।
मुख्यमंत्री योगी का पलटवार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने औरैया की घटना की समीक्षा की एवं मृतकों के परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रत्येक मृतक के परिवार को ₹02-02 लाख का मुआवजा देने की घोषणा की है
एवं गंभीर रूप से घायल लोगों को ₹50,000 की राशि स्वीकृत की है।
SSP व एडिशनल SP, मथुरा एवं SSP आगरा व एडिशनल SP आगरा का भी तत्काल स्पष्टीकरण लिया जाए।
साथ-साथ ADG व IG आगरा का इस मामले में स्पष्टीकरण लिया जाए।
मुख्यमंत्री  ने इस घटना का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए यह आदेश दिए हैं कि बार्डर के दोनों थानाध्यक्षों को तत्काल निलंबित करने
तथा उक्त थाना क्षेत्र के प्रभारी क्षेत्राधिकारियों को कठोर चेतावनी दी जाए।
मुख्यमंत्री जी ने दोनों ट्रक मालिकों पर आई.पी.सी. की सुसंगत धाराओं में अभियोजन दर्ज करने व दोनों ट्रकों को जब्त करने के भी निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री  ने सभी बार्डर क्षेत्रों में इस निर्देश पर पुनः बल दिया है कि ट्रक आदि असुरक्षित साधनों से कोई भी व्यक्ति न चले।
यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश : ताजनगरी हुई कोरोनामुक्त, रिकवरी रेट 50 फीसदी से ज्यादा हुआ
मुख्यमंत्री  द्वारा बार्डर क्षेत्र के हर जिले में 200 बस जिलाधिकारी के निवर्तन पर रखने का आदेश पहले ही दिया जा चुका है। साथ ही श्रमिकों को बस से भेजने के लिए धनााशि भी स्वीकृत की है।
अतः जिलाधिकारियों को पुनः निर्देश दिया है कि इन आदेशों का कड़ाई से पालन किया जाए।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More