कासगंज: मकान के विवाद में दिव्यांग ने महिला को मारी गोली, मर्डर का वीडियो वायरल

0

कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में लॉकडाउन के दौरान एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव होडलपुर में गुरुवार सुबह 65 वर्षीय महिला श्यामवती पत्नी हरीशंकर की एक दिव्यांग ने गोली मारकर हत्या कर दी। अब हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि महिला गिड़गिड़ाती रही, लेकिन दिव्यांग ने उसकी एक नहीं सुनी। सबसे शर्मनाक बात यह कि मोहल्ले के लोग छत से इस घटना का वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने बचाने की कोशिश नहीं की।

इतना ही नहीं आरोपी दिव्यांग युवक मोनू महिला को दो गोली मारकर फरार हो गया और लोग मूक दर्शक बने रहे। बताया जा रहा है कि आरोपी मोनू स्थानीय बीजेपी नेता का रिश्तेदार है और उसका महिला के घर को लेकर विवाद चल रहा था। फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी को उसके पड़ोसी के घर से गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार करने पहुंची एसओजी टीम पर भी ताना तमंचा

आरोपी कितना दबंग प्रवृत्ति का है इसका अंदाजा इसी बात से ;अगया जा सकता है कि उसे गिरफ्तार करने पहुंची एसओजी की टीम के इंस्पेक्टर ही तमंचा तान दिया। दरअसल, हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मोनू अपने पड़ोस के ही घर में छिपा था।

डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

दो गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल महिला को जला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के पति की मौत हो चुकी है और उसकी कोई औलाद नहीं है। वह घर में अकेली रहती थी। उसके मकान पर दिव्यांग मोनू कब्जा करना चाहता था।

पड़ोसी छत से बनाते रहे वीडियो

वारदात सुबह 10 बजे की बताई जा रही है। विवाद के दौरान पडोसी छत से वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने आरोपी को रोकने की हिम्मत नहीं जुटाई। एडीजी आगरा जोन ए सतीश गणेश ने बताया कि वीडियो बना रहे लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अगर लोग वीडियो बनाने की जगह आरोपी को रोकने की कोशिश करते तो वारदात को रोका जा सकता था। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी स्थानीय बीजेपी नेता का रिश्तेदार बताया जा रहा है। उसका महीले के मकान को लेकर विवाद चल रहा था।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More