5 जून आज का राशिफल

0

बुधवार 05 जून 2019 का पंचांग

? शक संवत 1941 माह ज्येष्ठ पक्ष शुक्ल तिथि द्वितीया नक्षत्र आद्रा सूर्योदय 5.24 सूर्यास्त 7.14

⚛ शुभ मुहूर्त : ईद उल फितर

वाहन, मशीन, व्यापार, विवाह, सगाई, मुंडन, गृहप्रवेश से संबंधित शुभ मुहूर्त हैं।

आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और बुधवार का दिन है। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 20 मिनट पर शुक्राचार्य वृष राशि में प्रवेश करेंगे और 28 जून को रात 01 बजकर 27 मिनट तक यहीं पर रहेंगे।

अतः 28 जून तक शुक्र के वृष राशि में इस गोचर से विभिन्न राशि वाले लोगों पर क्या असर होगा और उस स्थिति में शुभ फल पाने के लिये और शुक्र के अशुभ फलों से बचने के लिये आपको क्या उपाय करने चाहिए।

आज से 28 जून तक शुक्र के वृष राशि में गोचर से विभिन्न राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव और साथ ही उस स्थिति में शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये और अशुभ फलों से बचने के लिये किये जाने वाले उपायों के बारे में।

? मेष राशि :- शुक्राचार्य आपके दूसरे स्थान पर गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से आपकी पैसों की स्थिति मजबूत होगी। आपकी आजीविका में बढ़ोतरी होगी। घर में हर तरह की सुख-सुविधा मौजूद होगी। आपको संतान सुख का लाभ मिलेगा। 28 जून तक शत्रु आपका कुछ नहीं बिगाड़ पायेंगे। इसके बजाय दूसरे लोगों से आपको मदद मिलेगी। आपके जीवन में प्यार बना रहेगा।

पशु-पालन और कच्ची मिट्टी के काम से जुड़े लोगों की आय में वृद्धि होगी। लिहाजा 28 जून तक शुक्र की शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिये और अशुभ स्थिति से बचने के लिए आपको मन्दिर में दो सौ ग्राम घी का दान करना चाहिए। इससे पैसों के मामले में आपकी स्थिति अच्छी बनी रहेगी।

? वृष राशि :- शुक्राचार्य आपके पहले स्थान पर गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर से आपको वाहन का सुख मिलेगा। आपका करियर अच्छा बना रहेगा। 28 जून तक आपके जीवन में एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशन के चांस बन सकते हैं। आपको इसके प्रति सतर्क रहना चाहिए। आप अपने किसी काम के लिये दूसरों से सलाह ले सकते हैं।

इस बीच आपका और आपकी संतान का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अतः 28 जून तक शुक्र के शुभ फल पाने के लिए मन्दिर में गुड़ का दान करें और गाय की सेवा करें। इससे आपके करियर में सब अच्छा रहेगा।

?‍❤‍? मिथुन राशि :- शुक्राचार्य आपके बारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर से आप बहुत-से मामलों में सुखी रहेंगे। आपको काम और परिवार दोनों में लाभ मिलेगा। शैय्या सुख बना रहेगा। रात के समय आपको अच्छी नींद आयेगी। आपके पास धन लाभ के मौके आयेंगे, लेकिन ध्यान रहे कि 28 जून तक आपके खर्चे भी बढ़ सकते हैं।

आपको अपने खर्चों पर थोड़ा ध्यान देना चाहिए। साथ ही 28 जून तक शुक्र की अच्छी स्थिति को सुनिश्चित करने के लिये और किसी भी तरह की निगेटिव सिचुएशन से बचने के लिए आपको घर की थोड़ी-सी धूल लेकर घर से दूर किसी विराने में दबानी चाहिए। इससे आपको लाभ ही लाभ मिलेगा।

? कर्क राशि :- शुक्राचार्य आपके ग्यारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से आप 28 जून तक अपने कार्यों को छुपाकर करने की कोशिश करेंगे। आपके स्वभाव में बार-बार चेंजेस दिखायी देंगे। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति भी गड़बड़ा सकती है।

आपकी कोई इच्छा पूरी होते-होते रह सकती है। लिहाजा 28 जून तक अपनी स्थिति को हर तरह से ठीक रखने के लिये और अशुभ फलों से बचने के लिए मन्दिर में रूई की बाती दान करें। इससे आपकी स्थिति ठीक बनी रहेगी।

? सिंह राशि :- शुक्राचार्य आपके दसवें स्थान पर गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से मेहनत के बल पर ही आपको करियर में सफलता मिल पायेगी | आपके पिता की उन्नति में थोड़ी परेशानी आ सकती है | साथ ही संतान सुख पाने के लिए आपको कोशिशें करनी पड़ेगी |

अत: 28 जून तक शुक्र के अशुभ फलों से बचने के लिए और शुभ फल प्राप्त करने के लिए मंदिर में दही या दही से बनी चीज़ों का दान करें | इससे आपको करियर में सफलता मिलेगी।

?? कन्या राशि :- शुक्राचार्य आपके नवें स्थान पर गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से बड़े-बुजुर्गों को अधिक फायदा मिलेगा। आपको धन लाभ होगा। भाग्य आपका पूरा साथ देगा। आपकी बौद्धिक क्षमता में बढ़ोतरी होगी।

अगर आप इस बीच किसी तीर्थ स्थल की यात्रा पर जा रहे हैं, तो यात्रा आपके लिये शुभ रहेगी। लिहाजा 28 जून तक शुक्र के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए घर में थोड़ा-सा शहद लाकर रखें। इससे आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

⚖ तुला राशि :-शुक्राचार्य आपके आठवें स्थान पर गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर से आपको 28 जून तक स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके पारिवारिक जीवन में भी कुछ परेशानी आ सकती है। आपको अपने घर के बड़े-बुजुर्गों का ध्यान रखना चाहिए।

साथ ही 28 जून तक आपको किसी दूसरे के मामले में पड़ने से बचना चाहिए और शुक्र के शुभ फल पाने के लिये आपको नीले रंग का फूल लेकर गन्दे नाले में बहाना चाहिए। ऐसा करने से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

? वृश्चिक राशि :-शुक्राचार्य आपके सातवें स्थान पर गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से आप सुखी रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध बेहद अच्छे रहेंगे। 28 जून तक आपको धन लाभ हो सकता है। आपको माता-पिता से पूरा सहयोग मिलेगा।

इसके अलावा घर में सास-बहू के बीच प्यार बना रहेगा। 28 जून तक आपका समय यात्रा में भी बीतेगा। हालांकि इस बीच किसी तरह के लेन-देन या झगड़े में आपकी बिल्कुल रुचि नहीं रहेगी। लिहाजा 28 जून तक शुक्र की शुभ स्थिति बनाये रखने के लिये माता-पिता का आशीर्वाद लें, आप सुखी रहेंगे।

? धनु राशि :- शुक्राचार्य आपके छठे स्थान पर गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से आपको धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे | आपकी सांसारिक स्थिति अच्छी रहेगी। 28 जून तक आपके साथ ही आपके भाईयों की भी तरक्की होगी | इस दौरान आपको अपने दोस्तों से हर तरह का सहयोग मिलेगा। इस बीच आपके कुछ नये दोस्त भी बन सकते हैं |

आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा | अत: 28 जून तक शुक्र के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए घर की महिला अपने बालों में सोने का या गोल्डन कलर का हेयर क्लिप लगाकर रखें | इससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति जरूर होगी |

? मकर राशि :- शुक्राचार्य आपके पांचवें स्थान पर गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से आपको संतान से सुख-सहयोग पाने में थोड़ी-परेशानी आ सकती है। आपको 28 जून तक किसी तरह के प्रेम-प्रसंग में पड़ने से बचना चाहिए। साथ ही इस दौरान आपको अपने सौन्दर्य प्रसाधन संभालकर रखने चाहिए, उनके इधर—उधर खो जाने का डर बना हुआ है।

अतः 28 जून तक शुक्र के अशुभ फलों से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए आपको अपने नहाने के पानी में थोड़ा-सा दही मिलाकर नहाना चाहिए। साथ ही अपनी माता की सेवा करनी चाहिए। इससे आपको शुक्र के अशुभ फलों का सामना नहीं करना पड़ेगा।*

⚱ कुंभ राशि :- शुक्राचार्य आपके चौथे स्थान पर गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर से आपको भूमि-भवन और वाहन का लाभ मिलेगा। माता से आपके संबंध बहुत अच्छे रहेंगे। आपको उनसे हर तरह का सहयोग मिलेगा। आपको धन लाभ भी होगा। इस दौरान आराम पसंद या हरफनमौला लोगों से आपकी दोस्ती हो सकती है।

आपको अपने जीवनसाथी से प्यार बनाकर रखना चाहिए। साथ ही 28 जून तक शुक्र के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए आपको शुक्र के मंत्र का जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है –ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:। इससे आपको भूमि-भवन और वाहन का लाभ मिलेगा।

? मीन राशि :- शुक्राचार्य आपके तीसरे स्थान पर गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से भाई-बहनों के साथ आपके संबंधों में मजबूती बनी रहेगी। आपको माता-पिता का भरपूर सुख मिलेगा | साथ ही किसी काम में आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। 28 जून तक किसी तीर्थ स्थल की यात्रा करने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

आप कुछ नया सोच पायेंगे। अत: 28 जून तक शुक्र के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए सभी महिलाओं का सम्मान करें और रिश्ते में अपने से बड़ी महिलाओं का आशीर्वाद लें। इससे भाई-बहनों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा।

ज्योतिर्विद उमाकान्त दुबे

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More