3 जून आज का राशिफल

0
मेष : आज आपके प्रयासों से यश वृद्धि होगी। मित्र मिलन के योग बन रहे हैं। शत्रु परास्त होंगे। घर-में शांति बनाए रखें। व्यवहार में नम्रता बनाए रखें।
वृषभ : आर्थिक निवेश में हान‍‍ि का भय सताएगा। माता का स्वास्थ्य ठीक न रहने से चिंता बढ़ेगी। आज धनलाभ के योग बन रहे हैं। विदेश जाने के अवसर प्राप्त होंगे।
मिथुन : आपकी लापरवाही से रोग तथा कष्ट का भय बना रहेगा। बिना सोचे काम करने से हानि की संभावना बनती है। पुराने विवाद सक्रिय हो सकते हैं। आज गरीबों को फल दान में दें।
कर्क : आपके के कार्यों में अवरोध से परेशान होंगे। आज धैर्य ही काम आएगा। आर्थिक निवेश में लाभ की संभावना कम है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।उधार लेन-देन से आज बच कर रहें।
सिंह : आपकी सही रणनीति से शत्रु परास्त होंगे। उत्साह में वृद्धि होगी। सही मार्गदर्शन से आर्थिक लाभ बढ़ेगा। मेहमानों का आगमन संभव है।
कन्या : आज समाज में मान तथा यश में वृद्धि के योग बनते हैं। शत्रु भय रहेगा। प्रियजन असंतुष्ट रहेंगे। मांगलिक आयोजन में धन लगेगा। संतो का आशीर्वाद मिलेगा।
तुला : समय की अनुकूलता कार्य सिद्ध करेगी। व्यवसायिक लाभ के योग हैं। निवास स्थान पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन से लाभ होगा। पुराने रोग उभरने की संभावना है, सतर्क रहें।
वृश्चिक : अपने हुनर से लोगों को प्रभावित करेंगे। निर्माण कार्य में बाधा के योग बनते हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। अनावश्यक खर्च बढ़ेगा। यात्रा के योग है।
धनु : दिन की सार्थकता को समझें और अपने उद्देश्य के प्रति कार्य करें। व्यवसायिक कार्य में लाभ के अवसर बनते हैं। निजी संबंधों में धैर्य की आवश्यकता है।
मकर : लंबे समय से चले आ रहे कष्ट दूर होंगे। धनलाभ के योग है। आपके वर्चस्व को देख कर शत्रु शांत रहेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। व्यवहार कुशलता बनने की आवश्यकता है।
कुंभ : आज निजी खर्च बढ़ सकते हैं। कार्यसिद्धि न होने से चिड़चिड़ापन होगा। निराशा का सामना करना पड़ सकता है। विवादों से दूर रहें। कष्टों से मुक्ति मिलेगी।
मीन : आप की कार्य योजना का विस्तार संभव है। दिन की शुरुआत भक्तिभाव से होगी। राजनिति में लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापारिक शत्रु परास्त होंगे। नए अनुबंधों से कीर्ति बढ़ेगी।
ज्योतिर्विद पं उमाकान्त दुबे

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More