धर्मेंद्र प्रधान ने गांव वालों संग गाया पीएम मोदी के मन की बात , बोले- गर्व से चौड़ा हुआ सीना

राष्ट्रीय जजमेंट

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को ओडिशा के अपने पैतृक गांव नालामा (अंगुल जिला) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 133वां संस्करण सुना। इस दौरान उनके साथ गांव वाले और पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कई अहम मुद्दों पर बात की, जिसमें देश के वैज्ञानिकों की सफलता और सबसे प्रमुख रूप से आगामी ‘जनगणना 2027’ को लेकर देशवासियों से सक्रिय भागीदारी की अपील शामिल रही। धर्मेंद्र प्रधान ने गांव के लोगों के साथ सुना कार्यक्रमधर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी साझा करते हुए लिखा कि अपने गांव नालामा में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ‘मन की बात’ सुनना एक गर्व का पल था। उन्होंने कहा, “हमारे वैज्ञानिकों की परमाणु कार्यक्रम में सफलता, गणित के क्षेत्र में हमारी बेटियों का शानदार प्रदर्शन और भारतीय पनीर की दुनिया भर में बढ़ती लोकप्रियता के बारे में जानकर मेरा सीना गर्व से चौड़ा हो गया।” मन की बात में पीएम मोदी ने क्या कहा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में भारत की ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता पर जोर देते हुए दो बड़ी उपलब्धियों की सराहना की, उन्होंने कलपक्कम में स्वदेशी फास्ट ब्रीडर रिएक्टर द्वारा ‘क्रिटिकैलिटी’ हासिल करने को ऐतिहासिक बताया और पवन ऊर्जा क्षमता में भारत के दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंचने की प्रशंसा की।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More