पीएमके के सामने सीट बचाने की चुनौती, क्या कहता है वोट बैंक का पूरा गणित

राष्ट्रीय जजमेंट

धर्मपुरी, तमिलनाडु के 234 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। धर्मपुरी विधानसभा सीट एक जनरल सीट है। बता दें कि इस निर्वाचन क्षेत्र में डीएमके, पीएमके और एआईएडीएमके मुख्य पार्टियां हैं। धर्मपुरी विधानसभा सीट अपने बदलते राजनीतिक रुझानों के लिए जानी जाती है। इस चुनावी मौसम में धर्मपुरी में एक कड़ा मुकाबला देखने को मिल रही है। बता दें कि साल 2021 के विधानसभा चुनावों में इस सीट से PMK के Venkateshwaran एसपी ने जीत हासिल की थी।धर्मपुरी विधानसभा सीट पर मुकाबला बहुकोणीय रूप लेता दिख रहा है। यहां पर इस सीट से प्रमुख उम्मीदवारों में PMK से डॉ. सौम्या अंबुमणि चुनावी रण में हैं। वहीं डीएमके ने डॉ वी इलांगोवन को टिकट मिला है। इसके अलावा टीवीके से एम. सिवन और एनटीके से के. शांता लक्ष्मी इस सीट से चुनावी मैदान में हैं। जिससे इस सीट पर चुनावी मुकाबला बेहद रोचक और दिलचस्प हो रहा है।
बता दें कि राज्य की सभी 234 विधानसभा सीटों पर एक फेज में 23 अप्रैल 2026 को मतदान होने हैं। इस तरह से राज्य विधानसभा चुनाव में डाले गए वोटों की गिनती से सभी सीटों पर एक साथ 04 मई 2026 को होगी।
वहीं साल 2026 के चुनावों में धर्मपुरी क्षेत्र में 2.5 लाख से ज्यादा रजिस्टर्ड मतदाता हैं। जिनमें से 1,29,393 पुरुष मतदाता, 1,28,464 महिला मतदाता और 82 थर्ड जेंडर के हैं। वहीं साल 2021 में मतदाताओं की संख्या 2,69,537 थी।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More