Nitish Kumar ने BJP के लिए रास्ता खोला, Tejashwi बोले- अब Bihar की सत्ता Gujarat से चलेगी

राष्ट्रीय जजमेंट

राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार के इस्तीफे पर दुख जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार के इस फैसले के बाद अब बिहार की सत्ता पर ‘गुजरात का राज’ होगा। मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार ने राज्य में भारतीय जनता पार्टी के लिए रास्ता खोल दिया है। उन्होंने दावा किया कि जो भी नया मुख्यमंत्री बनेगा, वह जनता की पसंद का चेहरा नहीं होगा।
तेजस्वी यादव ने अपनी बात जारी रखते हुए नीतीश कुमार की तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हमेशा महात्मा गांधी का नाम लेते थे, लेकिन अब वह उन लोगों को मौका दे रहे हैं जो गांधी जी के हत्यारों की विचारधारा में विश्वास रखते हैं। तेजस्वी ने कहा, ‘नीतीश कुमार नाथूराम गोडसे की विचारधारा वाली पार्टी को अवसर दे रहे हैं। वह उन लोगों को सत्ता में ला रहे हैं जिन्होंने कर्पूरी ठाकुर जी को हमेशा अपमानित किया। मुख्यमंत्री कोई भी बने, सच यही है कि अब बिहार को गुजरात से चलाया जाएगा।’

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More