बंगाल के चुनावी रण में मोदी की ‘त्रिशक्ति’ रैली! कटवा, जंगीपुर और कुशमंडी में भरेंगे हुंकार

राष्ट्रीय जजमेंट

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। मोदी पूर्व बर्धमान जिले के कटवा, मुस्लिम बहुल मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुर और दक्षिण दिनाजपुर के कुशमंडी में रैलियां करेंगे। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य मध्य और उत्तर बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए समर्थन को मजबूत करना है, जहां पार्टी अपनी पैठ और गहरी करने तथा सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को कड़ी चुनौती देने की कोशिश कर रही है।यह वीनर्स नकली दांतों से 300 गुना बेहतर है! और कीमत बहुत सस्ती हैमार्च के मध्य में निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम घोषित किए जाने के बाद मोदी का यह राज्य का तीसरा दौरा होगा। इससे यह भी पता चलता है कि भाजपा नेतृत्व पार्टी के प्रमुख चुनावी रणक्षेत्रों में से एक पश्चिम बंगाल को कितना महत्व दे रहा है। बृहस्पतिवार को मोदी ने हल्दिया, आसनसोल और सूरी में तीन रैलियों को संबोधित किया था। इन सभाओं में उन्होंने ‘‘औद्योगिक बदहाली’’ और राज्य में ‘‘‘घुसपैठ की समस्या’’ जैसे मुद्दों को प्रमुखता देकर भाजपा के चुनाव प्रचार को धार दी।न सभाओं में प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए ‘‘छह सूत्री गारंटी’’ भी पेश की और इसे ममता बनर्जी नीत सरकार के ‘‘पापों’’ के विकल्प के रूप में बताया। मोदी ने पांच अप्रैल को उत्तर बंगाल के कूचबिहार से अपने चुनाव अभियान की शुरुआत की थी।वहां उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया में लगे न्यायिक अधिकारियों के घेराव को तृणमूल पर अपने हमले का मुख्य मुद्दा बनाया था और सत्तारूढ़ दल पर राज्य में ‘‘कानूनहीनता’’ को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था। भाजपा चुनावी विमर्श को घुसपैठ, भ्रष्टाचार, महिलाओं की सुरक्षा और शासन जैसे मुद्दों की ओर मोड़ने की कोशिश कर रही है। साथ ही, वह बेरोजगारी और राज्य की ‘‘औद्योगिक गिरावट’’ को लेकर भी तृणमूल को निशाने पर ले रही है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More