योगी सरकार ने 17 नगर निगमों में मनोनीत किए 170 पार्षद, निकायों में नई नियुक्तियों की अधिसूचना जारी

राष्ट्रीय जजमेंट

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के शहरी स्थानीय निकायों के प्रशासनिक ढांचे को और मजबूती प्रदान करते हुए पार्षदों के मनोनयन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। सोमवार को शासन द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, प्रदेश के सभी 17 नगर निगमों सहित नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों में नए सदस्यों को नामित किया गया है। शासन से सोमवार को जारी अधिसूचना के अनुसार राज्‍य के प्रत्‍येक नगर निगमों में 10-10 पार्षद मनोनीत किये गये हैं।इस तरह नगर निगमों में कुल 170 पार्षद मनोनीत किये गये हैं। राज्य के नगर निगमों में मुरादाबाद, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर, आगरा, मथुरा-वृंदावन, फिरोजाबाद, अलीगढ़, बरेली, शाहजहांपुर, कानपुर, झांसी, लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर में 10-10 पार्षदों को मनोनीत किया गया है। राज्य में करीब 200 नगर पालिका परिषद और 545 नगर पंचायतें हैं, जिनमें भी सदस्यों को नामित किया गया है।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उप्र इकाई के अध्‍यक्ष पंकज चौधरी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्‍स’ पर अपने संदेश में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के नगर निकायों में मनोनीत सभी पार्षदों को हार्दिक बधाई। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सब राष्ट्रसेवा के संकल्प और समर्पण के साथ अपने-अपने क्षेत्रों के विकास तथा जनसेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।’’ उन्‍होंने कहा, ‘‘हम सभी मिलकर संगठन को नयी ऊर्जा प्रदान करते हुए प्रदेश और राष्ट्र की सेवा के संकल्प को और सशक्त बनाएंगे।’’ चौधरी ने कहा, ‘‘भाजपा उत्तर प्रदेश एक परिवार के रूप में प्रदेश के सर्वांगीण विकास और जनहित के कार्यों के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। आप सभी को इस नए दायित्व के लिए पुनः हार्दिक शुभकामनाएं।’’
उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘एक्‍स’ पर अपने संदेश में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के नगर निकायों में मनोनीत समस्त पार्षदों को हार्दिक बधाई तथा सफल व उज्ज्वल कार्यकाल के लिए अनंत शुभकामनाएं!’’ मौर्य ने पोस्‍ट में कहा, ‘‘मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जनसेवा, क्षेत्रीय विकास और संगठन की मजबूती में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More