कश्मीर में छाया बसंत का जादू, एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन पर्यटकों के लिए खुला, बड़ी संख्या में उमड़ रहे सैलानी

राष्ट्रीय जजमेंट

श्रीनगर में बसंत के आगमन के साथ ही कश्मीर की खूबसूरती एक बार फिर अपने चरम पर पहुंचने लगी है। एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन आज आम लोगों और पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। इसी के साथ ही बड़ी संख्या में पर्यटक कश्मीर पहुँचने लगे हैं जो काफी समय से रंग बिरंगे फूलों के इस अद्भुत नजारे का आनंद लेने के लिए उत्साहित थे। हम आपको बता दें कि श्रीनगर में जबरवन पर्वत श्रेणी की तलहटी में स्थित इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने किया। इस गार्डन के खुलने के साथ ही घाटी में बसंत ऋतु के आगमन और पर्यटन सत्र की औपचारिक शुरुआत भी मानी जाती है।
यह वीनर्स नकली दांतों से 300 गुना बेहतर है! और कीमत बहुत सस्ती हैडाल झील के मनमोहक दृश्य को निहारती सीढीदार ढलानों पर फैला यह गार्डन हर साल पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां लाखों ट्यूलिप फूल अलग अलग रंगों और किस्मों में खिलते हैं, जो पूरे परिसर को किसी रंगीन चित्र जैसा बना देते हैं। लाल, पीले, गुलाबी, बैंगनी और सफेद रंग के ट्यूलिप जब एक साथ खिलते हैं तो यह दृश्य सचमुच दिल को मोह लेने वाला बन जाता है।साल 2008 में इस गार्डन को कश्मीर के प्रमुख पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल किया गया था। सामान्य तौर पर यह गार्डन मार्च के अंतिम सप्ताह में खोला जाता है, लेकिन इस बार कश्मीर में फरवरी महीने में कई दशकों की सबसे अधिक गर्मी दर्ज की गई। इसी कारण ट्यूलिप फूल समय से पहले ही खिलने लगे और गार्डन को भी जल्दी खोलना पड़ा।हम आपको बता दें कि इस बार गार्डन में ट्यूलिप की 70 से अधिक किस्में देखने को मिलेंगी। प्रकृति प्रेमियों और घूमने फिरने के शौकीनों के लिए यह स्थान किसी स्वर्ग से कम नहीं है। अगर आप भी रंग बिरंगे फूलों, ठंडी वादियों और डाल झील के अद्भुत नजारों का आनंद लेना चाहते हैं तो इस मौसम में कश्मीर के ट्यूलिप गार्डन की सैर जरूर कीजिए। यहां की सुंदरता हर किसी के मन में बसंत की नई उमंग भर देती है

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More