मौलाना सलीम को सताया डर, मुस्लिमों के सामने खेला विक्टिम कार्ड, कहा- मैं जेल…

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उनकी मां और गाय को लेकर बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम की अभद्र टिप्पणी के विरोध में यूपी के कानपुर, लखनऊ समेत कई शहरों में विरोध बढ़ता जा रहा है.
उत्तर प्रदेश में अब तक 120 से अधिक शिकायतें मौलाना के खिलाफ मिल चुकी हैं. लखनऊ में आज बड़े प्रदर्शन की तैयारी की गई है. इधर, मौलाना को भी जेल जाने का डर बैठ गया है. ऐसे में विक्टिम कार्ड खेल रहा है. सड़कों पर मुस्लिमों को उतरने के लिए भड़का रहा है. इस मामले से जुड़ी पल-पल की खबरें जानने के लिए जुड़े रहिए न्यूज 18 की इस लाइव कॉपी से…

सैकड़ों की संख्या में पहुंचे युवा

सीएम योगी की मां के खिलाफ मौलाना की टिप्पणी से बवाल बढ़ गया है. सैकड़ों की संख्या में युवा लखनऊ के हजरतगंज पहुंच गए हैं. ये लोग मौलाना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. साथ ही गिरफ्तारी की मांग कर रहे.

मौलाना ने गिरफ्तारी से बचने के लिए खेला विक्टिम कार्ड
सीएम की मां पर टिप्पणी करने वाले मौलाना को अब जेल जाने का डर सताने लगा है. वह गिरफ्तारी से बचने के लिए विक्टिम कार्ड खेल रहा है. उसने मुसलमानों को अपनी गिरफ्तारी होने पर सड़कों पर उतरने के लिए उकसाया. कहा कि अगर मैं जेल गया तो सिर्फ व्हाट्सएप, ट्विटर पर पोस्ट ही करते रहना. मैदान पर उतर जाना, वहीं, जलसे के दौरान मुस्लिम युवाओं को मैदान में उतरने के लिए भड़काया.

कल भी लगे थे पोस्टर

बीते कल परिवर्तन चौक, हजरतगंज और भाजपा प्रदेश कार्यालय के सामने मौलाना के खिलाफ पोस्टर लगाए गए थे. पोस्टरों में 11 मार्च को हजरतगंज चौराहे स्थित गांधी पार्क में विशाल प्रदर्शन की घोषणा की गई. सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पोस्टर हटवा दिए.

120 से ज्यादा शिकायतें

लखनऊ के वीवीआईपी गेस्ट हाउस, नगर निगम, अलीगंज, आलमबाग, गोमतीनगर समेत पूरे शहर में पोस्टर लगे हैं. मौलाना सलीम पर अबतक प्रदेशभर में 120 से ज्यादा शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More