इंदौर के कॉलेजों में ‘बॉयफ्रेंड बनाओ’ कैंपेन, टीनएज लड़कियों से करवाते थे वर्चुअल सेक्स!

मध्य प्रदेश के इंदौर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। यहां के कॉलेजों में ‘बॉयफ्रेंड बनाओ’ नाम का एक कैंपेन चलाए जाने का दावा किया जा रहा है, जिसमें टीनएज लड़कियों को निशाना बनाया जा रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक कॉलेज स्टूडेंट ने ही यह कैंपेन शुरू किया है। वह अपनी रूममेट्स और कॉलेज की दूसरी लड़कियों पर अनजान लड़कों से दोस्ती करने का दबाव बना रही है। इस कैंपेन में लड़कियों को हर रात वीडियो कॉल के जरिए ‘वर्चुअल सेक्स’ के लिए उकसाया जा रहा है, जिससे इंदौर में चिंता बढ़ गई है।

कहा जा रहा है कि इंदौर में चल रहे इस कथित कैंपेन और गैर-कानूनी हरकतों ने पेरेंट्स की चिंता बढ़ा दी है। इस अभियान के बारे में सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कई कॉलेज छात्राएं इस जाल में फंसकर मानसिक रूप से परेशान हो रही हैं।

यह ‘बॉयफ्रेंड बनाओ’ कैंपेन आखिर है क्या?

खबरों के मुताबिक, इंदौर के एक प्राइवेट कॉलेज की छात्रा ने कैंपस में यह अभियान शुरू किया। उसने हॉस्टल और कॉलेज की अपनी सहेलियों को इसमें फंसाया। वह अनजान लड़कों के फोन नंबर देकर उन्हें प्यार और सेक्शुअल रिलेशन बनाने के लिए मजबूर कर रही है। सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि यह कैंपेन चुपचाप फैलता जा रहा है, जिसमें लड़कियों को हर रात अनजान लड़कों के साथ वीडियो कॉल पर ‘वर्चुअल सेक्स’ करना होता है।

दावा है कि कई छात्राओं को इस जाल में धकेला जा चुका है और यह कैंपेन कई दूसरे कॉलेजों में भी फैल गया है। कई लड़कियां मानसिक रूप से काफी परेशान हैं। यह भी कहा जा रहा है कि वीडियो कॉल के बाद कई छात्राएं उन लड़कों से मिल भी रही हैं। इसे एक सोची-समझी साजिश बताया जा रहा है। हालांकि, इन दावों के बीच कुछ लोगों का यह भी कहना है कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है और सोशल मीडिया पर सिर्फ झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More