ट्रेन में आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज पर धारदार हथियार से हमला, ट्रेन के टॉयलेट में छिपकर बचाई जान, अविमुक्तेश्वरानंद ने कही ये बात…

कौशांबी/प्रयागराज/रायबरेली: कौशांबी के सिराथू रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज पर जानलेवा हमला हुआ है. आरोप है कि धारदार हथियार से उनकी नाक पर वार किया गया है. उनके शरीर के कई हिस्सों पर गहरे घाव हो गए है. ब्रह्मचारी महाराज ने ट्रेन के बाथरूम में खुद को बंदकर अपनी जान बचाई. प्रयागराज पहुंचने के बाद उन्होंने राजकीय रेलवे पुलिस से मामले की लिखित शिकायत की. जीआरपी मामले की जांच में जुटी है. वहीं, इस मामले को लेकर जब शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से सवाल पूछे गए तो उन्होंने इसे एक साजिश करार दिया.
ऐसे हुआ हमला: आशुतोष ब्रह्मचारी के मुताबिक घटना सिराथू रेलवे स्टेशन के पास की है. शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की शिकायत करने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज दिल्ली से प्रयागराज जा रहे थे. आशुतोष ब्रह्मचारी के मुताबिक जैसे हो ट्रेन सिराथू रेलवे स्टेशन के पास पहुचने वाली थी कि अचानक एक युवक ने धारदार हथियार से उनके ऊपर हमला कर दिया.

इसके बाद उन्होंने किसी तरह खुद को ट्रेन के शौचालय में खुद को बंद कर अपनी जान बचाई. श्री कृष्ण जन्मभूमि प्रकरण के मुख्य वादी होने और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्यों के खिलाफ शिकायत करने की वजह से वह चर्चा में है
फिर आरोप लगाए: आशुतोष ब्रह्मचारी ने आरोप लगाया है कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, मुकुंदानन्द समेत अन्य ने उनकी नाक काटने की योजना बनाई थी. इसके लिए टीवी चैनल पर 21 लाख रुपए देने की घोषणा भी की गई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, मुकुंदानंद और मथुरा के रहने वाले दिनेश शर्मा ने इस वारदात को अंजाम दिया है.

टीटीई ने दी यह जानकारी: ट्रेन के टीटीई मुश्ताक ने बताया कि अटेंडेंस द्वारा सूचना दी गई की h1 कोच में यह घटना हो गई है. हम लोग पहुंचे तो वहां परआशुतोष जी महाराज की नाक से खून बह रहा था. तत्काल जीआरपी को सूचना दी गई. जीआरपी ने तत्काल पूरे कोच की छानबीन की लेकिन कोई नहीं मिला. प्रयागराज पहुंचने पर जीआरपी ने उनका मेडिकल कराया. उनसे तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया.

जीआरपी जांच में जुटी: आशुतोष ब्रह्मचारी ने इस पूरे मामले की शिकायत प्रयागराज पहुंचने के बाद वहां की राजकीय रेलवे पुलिस से की है. उन्होंने मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. जीआरपी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. वहीं, प्रयागराज जीआरपी इंस्पेक्टर अकेलेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

क्या बोले अविमुक्तेश्वरानंद: अविमुक्तेश्वरानंद का कहना है कि अटेंडेंट ने जो बताया कि बाथरूम में जब तक नहीं गए थे तब तक ठीक थे जब बाथरूम गए तो उन्हें किसने मारा. भारतीय रेल में सुरक्षा का इंतजाम क्या है. कहां है जीआरपी और रेलवे सुरक्षा बल. रेलवे यात्रा सुरक्षित मानी जाती है. इसका जवाब रेलवे प्रशासन को देना चाहिए. उन्होंने कहा कि हमने दो बातें बताई हैं. रेलवे में सब यात्री सुरक्षित रहते हैं. रेलवे प्रशासन को इसका जवाब देना चाहिए. अगर जो मुकदमा लगाया गया है उसकी जांच की जाए. जो व्यक्ति कार्रवाई का समर्थन करता है वह किसी पर हमला कैसे कराएंगा. हमारे ऊपर आरोप लगाने का उद्देश्य लोगों का ध्यान भटकाना है. इस देश में शंकाराचार्य पर हिस्ट्रीशीटर आरोप लगाते हैं. यहां आपरेशन पाताल चलता है. यहां खुलेआम हिस्ट्रीशीटर घूमते हैं

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More