प्रोटेस्ट केस में उदय चिब को मिला जमानत, कांग्रेस बोली- अंततः न्याय की जीत हुई, हमें भरोसा था

राष्ट्रीय जजमेंट

भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) के अध्यक्ष उदय भानु चिब के पिता ने शनिवार को अपने बेटे को जमानत दिए जाने के लिए न्यायपालिका को धन्यवाद दिया और कहा कि इससे न्यायिक व्यवस्था में उनका भरोसा और मजबूत हुआ है। दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को चिब को जमानत दे दी, जिन्हें ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ में हुए विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। चार दिन की पुलिस हिरासत समाप्त होने के बाद चिब को रात करीब एक बजे ड्यूटी मजिस्ट्रेट वंशिका मेहता के सामने पेश किया गया।
यह वीनर्स नकली दांतों से 300 गुना बेहतर है! और कीमत बहुत सस्ती है
दिल्ली पुलिस ने मजिस्ट्रेट से चिब की हिरासत सात दिन और बढ़ाने का अनुरोध किया, हालांकि, अदालत ने यह आग्रह ठुकरा दिया और उसे जमानत दे दी। चिब के पिता हरि सिंह ने न्यायपालिका को धन्यवाद देते हुए कहा, ‘‘मैं न्यायपालिका का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। अगर कहीं से न्याय मिल सकता है, तो वह न्यायपालिका ही है।’’ हरि सिंह भी कांग्रेस पार्टी के सदस्य हैं। सिंह ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने उनके बेटे के खिलाफ आतंकवाद और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से संबंधित धाराओं सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘उनपर इतने सारे आरोप लगाए गए थे कि उनके लिए जमानत मिलना नामुमकिन था।हालांकि, जब अदालत ने मामले की जांच की और वास्तविकता को देखा, तो पाया कि मामले में कोई ठोस सबूत नहीं है।’’ उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने चिब के मोबाइल फोन की पूरी तरह से जांच की, लेकिन उन्हें कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। उन्होंने कहा, ‘‘इसके बावजूद, उन्होंने (पुलिस ने) रात एक बजे फिर से सात दिन की रिमांड मांगी, लेकिन न्यायाधीश ने न्याय किया। मैं आशावान और अत्यंत आभारी हूं। उदय को जमानत देने के लिए मैं अदालत का धन्यवाद करता हूं।जम्मू-कश्मीर विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता गुलाम अहमद मीर ने कहा कि कानून ने अपना काम किया है। मीर ने कहा, ‘‘हमेशा कहा जाता है कि कानून अपना काम करता है। वास्तव में, कानून ने अपना काम किया है। हम अदालत के फैसले का स्वागत करते हैं। अंततः न्याय की जीत हुई है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि चिब को अवैध रूप से गिरफ्तार किया गया और एक मामले में फंसाया गया। मीर ने कहा, ‘‘हमें न्यायपालिका और न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More