मुख्यमंत्री योगी बोले- सपा सरकार. में बैंक कर्ज नहीं देते थे, अब बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर

राष्ट्रीय जजमेंट

उत्तर प्रदेश विधानसभा में बजट पर बहस के दौरान, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राज्य की प्रगति पर जोर देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश निरंतर विकास कर रहा है। उन्होंने बताया कि प्रति व्यक्ति आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। पिछली सरकारों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में उत्तर प्रदेश की स्थिति को याद कीजिए।बड़े लक्ष्य निर्धारित करने के महत्व पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़े कार्यों के लिए बड़े लक्ष्य निर्धारित किए जाते हैं। पहले तो कोई बैंक या संस्था उत्तर प्रदेश को ऋण देने तक को तैयार नहीं होती थी, लेकिन अब स्थिति बदल गई है। विधानसभा के बजट सत्र में CM योगी ने कहा कि मुझे लगा कि नेता प्रतिपक्ष उम्र के हिसाब से आंकड़ों में घाल मेल नहीं करेंगे। मुझे लग रहा हैं कि आप पर चच्चू का प्रभाव आ गया है। 2016-17 में 4.39% राज कोष में घाटा था, आज 2.97% हैं। हमारा वित्तीय प्रबंधन काफ़ी बेहतर हैं, इसलिए देश भर के बैंकर्स यूपी पर भरोसा करते हैं। सपा में 34% के घाटे को कम कर 26% पर लाया गया है, इसे और कम किया जायेगा। 2017 में 43 हजार और अब 1 लाख 20 हजार प्रति व्यक्ति आय है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More