कठुआ और सांबा में हाई अलर्ट! 5 संदिग्ध आतंकियों के पोस्टर जारी, घुसपैठ की आशंका

राष्ट्रीय जजमेंट

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिलों, विशेषकर कठुआ और सांबा में सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है। हालिया खुफिया इनपुट के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने क्षेत्र में सक्रिय पांच संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादियों की तस्वीरों वाले पोस्टर जारी किए हैं। इन पोस्टरों के माध्यम से स्थानीय जनता से सतर्क रहने और सुरक्षा बलों का सहयोग करने की अपील की गई है।सूत्रों के मुताबिक, यह कदम जम्मू-कश्मीर के बाहर की सुरक्षा एजेंसियों से प्राप्त विश्वसनीय जानकारी के बाद उठाया गया है। बताया जा रहा है कि पंजाब की सुरक्षा एजेंसियों ने सीमा पार से आतंकवादियों की संदिग्ध घुसपैठ के संबंध में महत्वपूर्ण इनपुट साझा किए थे। आशंका जताई जा रही है कि ये आतंकवादी अंतरराष्ट्रीय सीमा के रास्ते भारतीय क्षेत्र में दाखिल हुए हैं और किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में हैं।घुसपैठ की खबरों के बाद कठुआ और सांबा के जंगलों, मुख्य मार्गों और सीमावर्ती गांवों में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। नाकों पर वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है और सुरक्षा बल पूरी तरह मुस्तैद हैं।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More