लखनऊ में चाइनीज मांझे के खिलाफ पहली कार्रवाई, पब्लिक ने 2 पतंगबाजों को पकड़कर पुलिस को सौंपा

राष्ट्रीय जजमेंट

लखनऊ: ​राजधानी में चाइनीज मांझे से हो रहे हादसों के बाद अब पुलिस जागी है. गोमतीनगर के रहने वाले दो युवकों को सोमवार को पुलिस ने उस समय गिरफ्तार किया, जब प्रतिबंधित मांझे के साथ पतंगबाजी के लिए जगह तलाश रहे थे. स्थानीय लोगों ने दोनों पकड़कर पुलिस के हवाले किया. पुलिस फरार तीसरे साथी की तलाश और मांझे के स्रोत की जांच कर रही है.

​बाइक की तलाशी में खुला राजः ​बताया जा रहा है कि एक बाइक पर तीन युवक सवार होकर जा रहे थे. हैदरगंज चौराहे के पास स्थानीय लोगों और यातायात पुलिस को उनकी गतिविधियों पर शक हुआ. लोगों ने युवकों को रोककर उनकी बाइक की तलाशी ली तो रील में लिपटा हुआ प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद हुआ. भीड़ ने तुरंत इसकी सूचना बाजार पुलिस को दी.

गोमतीनगर के रहने वाले आरोपीः ​गिरफ्तार युवकों की पहचान शदफ पुत्र हैदर अली और आयन खान पुत्र चंदू खान के रूप में हुई है. दोनों गोमतीनगर के मलेशेमऊ इलाके के निवासी हैं. आरोपियों ने बताया कि शहर के अलग-अलग इलाकों में घूम-घूमकर पतंगबाजी करते थे. उनके साथ मौजूद तीसरा युवक मौके से भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.

सरकार का सख्त रुखः ​बाजार खाला थाना प्रभारी ब्रजेश सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद पुलिस इस मामले में बेहद सख्त है. यदि चाइनीज मांझे से किसी की जान जाती है तो दोषियों पर हत्या का केस दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाएगा

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More