दिल्ली पुलिस ने भगोड़े अपराधी को सलाखों के पीछे भेजा: जाल बिछाकर पकड़ा गया सेंधमारी का आरोपी

नई दिल्ली: दिल्ली की वेस्ट जिला पुलिस के एएटीएस की पीओ सेल टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सेंधमारी के मामले में फरार चल रहे एक घोषित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी को अदालत ने भगोड़ा घोषित किया था, जिसे पुलिस की एक विशेष टीम ने सटीक गुप्त सूचना के आधार पर धर दबोचा।

वेस्ट जिले के डीसीपी दराडे शरद भास्कर ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के अनुसार, भगोड़े अपराधियों को पकड़ने के लिए जिले में एक विशेष अभियान चलाया गया था। इसी क्रम में एसीपी ऑपरेशंस विजय सिंह और इंस्पेक्टर मुकेश मीणा की देखरेख में एक टीम गठित की गई। इस टीम में हेड कांस्टेबल राज कुमार, राम निवास, प्रदीप और महिला हेड कांस्टेबल सुनीता को शामिल किया गया था, जिन्हें मुंडका थाने में दर्ज चोरी और सेंधमारी के मामले में वांछित अपराधी को तलाशने का जिम्मा सौंपा गया।

पकड़ा गया आरोपी अर्जुन निवासी बक्करवाला, दिल्ली (उम्र 27 वर्ष) है। आरोपी को 20 दिसंबर 2025 को तीस हजारी कोर्ट के जेएमएफसी-06 द्वारा भगोड़ा घोषित किया गया था। पुलिस टीम को 31 जनवरी को आरोपी के मूवमेंट के बारे में पुख्ता जानकारी मिली थी। इसके बाद बक्करवाला इलाके में घेराबंदी कर जाल बिछाया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में सामने आया है कि आरोपी एक आदतन अपराधी है और उस पर पहले से ही चोरी, लूट और सेंधमारी के 6 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More