‘मेरा धर्म परिवर्तन किया जा रहा है’: कानपुर में हिंदू युवक ने फाँसी लगाने से पहले बनाया Video, गुस्साए परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर किया प्रदर्शन

राष्ट्रीय जजमेंट

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में हिंदू युवक रोहित सिंह धर्म परिवर्तन के दबाव से परेशान होकर जान दे दी। रोहित ने फाँसी लगाने से पहले वीडियो बनाई, जिसमें कहा, “मेरा धर्म परिवर्तन किया जा रहा है, लेकिन मैं धर्म के रास्ते रहूँगा।” घटना के बाद रोहित के परिजनों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन […]
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में हिंदू युवक रोहित सिंह धर्म परिवर्तन के दबाव से परेशान होकर जान दे दी।
रोहित ने फाँसी लगाने से पहले वीडियो बनाई, जिसमें कहा, “मेरा धर्म परिवर्तन किया जा रहा है, लेकिन मैं धर्म के रास्ते रहूँगा।” घटना के बाद रोहित के परिजनों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की माँग की।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना पनकी थाना क्षेत्र स्थित रतनपुर चौकी इलाके की है, जहाँ गुरुवार (29 जनवरी 2026) को 23 साल के रोहित सिंह ने बंद कमरे में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अगले दिन शुक्रवार 30 जनवरी 2026) को रोहित का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जो आत्महत्या से पहले उसने पोस्ट किया था।
वीडियो में रोहित खुद को अपने असली नाम से संबोधित करते हुए कहता है, “मैं दीपक सिंह गौर… मेरा धर्म परिवर्तन किया जा रहा है, लेकिन मैं धर्म के रास्ते रहूँगा, जिस तक भी ये वीडियो पहुँचे, वो ध्यान दे कि भारत में गांजा बंद हो और नारी का सम्मान हो। बस मैं इतना ही चाहता हूँ। माफ करना, जिससे भी मैं मिला था। मैंने गलतियाँ की। मैं खुद फाँसी लगाने जा रहा हूँ। धर्म परिवर्तन पूरे भारत में हो रहा है।”

उधर, रोहित की बहन निशा सिंह ने बताया कि भाई 26 जनवरी 2026 को छोटी बहन के घर लखनऊ गया था। तब उन्नाव से लखनऊ के चारबाग तक उसने किसी का फोन नहीं उठाया। फिर बहन के घर पहुँच कर उसने रोते हुए जबरन धर्म परिवर्तन कराए जाने की बात बताई थी। रोहित ने बताया था कि उसे ट्रेन में चार लोग मिले थे, जिन्होंने उसके साथ मारपीट की और चारबाग में एक मजार पर भी ले गए थे।

परिजनों का यह भी कहा है कि धर्म परिवर्तन के दबाव से रोहित मानसिक रूप से परेशान था। रोहित के परिजनों ने कहा कि उसने पहले भी पुलिस से इस संबंध में शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी कारण आहत होकर रोहित ने यह कदम उठाया। अब रोहित की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश है। परिजनों और आसपास के लोगों ने रोहित के शव को सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More