शादी के 6 घंटे बाद दूल्हा बना बाप, दुल्हन ने दिया बेटी को जन्म, फिर भी खुश पूरा घर

राष्ट्रीय जजमेंट

रामपुर: उत्तर प्रदेश के रामपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक युवक की शादी हुई और सुहागरात को उसकी नई-नवेली दुल्हन के पेट में दर्द होने लगा. वहीं सुबह उसने एक नवजात बेटी को जन्म दे दिया.

सुहागरात के मात्र 6 घंटे बाद दुल्हन के मां बनने की खबर जैसे ही गांववालों को हुई तो घर के बाहर भीड़ जुट गई. फिलहाल रामपुर में यह खबर चर्चा का विषय बनी हुई है. आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला.

बताते चलें कि यह पूरी घटना अजीमनगर थाना क्षेत्र की है. मगर यहां के दो गांव इस समय चर्चाओं में है. गांव कुम्हरिया और बहादुरगंज. जी हां कुम्हरिया निवासी एक युवक का रिश्ता बहादुरगंज गांव की एक युवती 6 महीने पहले तय हुआ था. रिश्ता तय होने के 1 साल के बाद दोनों की शादी होनी थी. मगर अचानक 2 दिन पहले युवती मुरसैना चौकी पहुंच गई और अपने मंगेतर से शादी करने को लेकर अड़ गई. चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने युवती को जैसे-तैसे समझाकर घर भेजा.

मगर शनिवार को युवती एक बार फिर से चौकी पर पहुंच गई और शादी करने की जिद्द करने लगी. जिसके बाद पुलिस ने कुम्हरिया गांव के ग्राम प्रधान अफरोज अली खां और बहादुरगंज गांव के प्रधान बबलू को मौके पर बुलाया. वहीं ग्राम प्रधान के साथ युवक और युवती के परिजन भी मौके पर आ गए और आपसी समझौता कर लेने की बात कह कर चौकी से चले गए. लगभग रात 8 बजे दोनों पक्षों का समझौता हो गया. फिर 1 घंटे बाद दूल्हा अपने साथ पांच आदमियों को लेकर ससुराल बहादुरगंज गांव पहुंचा और दुल्हन को अपने घर ले आया.

मगर फिर सुहागरात को जो हुआ वह देख हर कोई सन्न रह गया. रात करीब 12 बजे दुल्हन के पेट में दर्द हुआ तो घरवाले घबरा गए. जिसके बाद तत्काल रात को पास की ही किसी महिला चिकित्सक को घर पर बुलाया गया. महिला चिकित्सक ने देखते ही दुल्हन का प्राथमिक उपचार कराया. रविवार सुबह तड़के घर में किलकारियां गूंजी तो सनसनी फैल गई. पूछताछ करने पर मालूम हुआ दुल्हन ने बेटी को जन्म दिया है. सुहागरात पर ही दुल्हन द्वारा बेटी को जन्म देने की बात पूरे गांव में आग की तरह फैल गई. कुछ देर के अंदर ही घर के आसपास महिलाओं की भीड़ जमा होने लगी. नवजात बच्चे को गोद में उठाकर दूल्हे ने भी खूब मिठाइयां बांटी. सुहागरात में ही बच्चे का जन्म पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More