भारत ने जन केंद्रित नीतियों, कल्याण केंद्रित कानूनों से लोकतंत्र को मजबूत किया:ओम बिड़ला

राष्ट्रीय जजमेंट

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नेतृत्व ऐसे समय में वैश्विक चुनौतियों का निर्णायक समाधान दे रहा है, जब दुनिया नेतृत्व के लिए उनकी ओर देख रही है।संविधान सदन (पुराने संसद भवन) के ऐतिहासिक सेंट्रल हॉल में राष्ट्रमंडल देशों की संसद के स्पीकर और पीठासीन अधिकारियों के 28वें सम्मेलन को संबोधित करते हुए, बिरला ने कहा कि भारत की सात दशक से अधिक लंबी संसदीय यात्रा में, लोगों पर केंद्रित नीतियों और कल्याण केंद्रित कानूनों के जरिए लोकतंत्र मजबूत हुआ है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि तटस्थ और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था ने सभी पात्र नागरिकों के लिए भागीदारी वाला लोकतंत्र सुनिश्चित किया है।बिरला ने कहा कि संसद और सरकार के सामूहिक प्रयासों से कई (आज तक 1500 से अधिक) अवांछित और पुराने कानूनों को रद्द किया गया है और जन कल्याण पर केंद्रित नए कानून बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कानूनों और नीतियों को लागू करने से भारत को एक आत्मनिर्भर और विकसित देश बनाने में मदद मिलती है।

 

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More