छात्र से छीना मोबाइल, पुलिस ने नाबालिग सहित दो लुटेरे पकड़े, मोबाइल बरामद

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकलपुरी थाना क्षेत्र में मोबाइल लूट की एक वारदात को पुलिस ने सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। साथ ही पीड़ित का लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, यह वारदात 7 जनवरी को हुई थी। भागीरथी विहार निवासी पीड़ित आदिल (19 वर्ष) अपने घर की ओर जा रहा था। जब वह बृजपुरी पुलिया के पास पहुंचा, तभी दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसे अचानक धक्का दिया और उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। इस संबंध में गोकलपुरी थाने में FIR दर्ज की गई, जिसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 304(2)/3(5) के तहत मामला पंजीकृत किया गया। जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान थाना प्रभारी इंस्पेक्टर उमेद सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी और स्थानीय सूत्रों से सबूत जुटाए। संदिग्धों पर नजर रखी गई और जल्द ही दो आरोपियों को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुस्तफाबाद निवासी दिलशाद (19 वर्ष) और एक 17 वर्षीय नाबालिग के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों ने अपराध कबूल कर लिया। उनके पास से पीड़ित का लूटा गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया। जांच में एकत्र सबूतों के आधार पर मामले में BNS की धारा 309(4) भी जोड़ी गई है। पुलिस का कहना है कि आगे की जांच जारी है और आरोपियों के अन्य अपराधों की भी पड़ताल की जा रही है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More