सुजीत सिंह होंगे घोसी सीट से सपा उम्मीदवार, शिवपाल यादव ने किया नाम का ऐलान

राष्ट्रीय जजमेंट

लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने घोसी उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया। सपा ने सुधाकर सिंह के बेटे सुजीत सिंह को उम्मीदवार बनाया है। उनके नाम का ऐलान शिवपाल यादव ने किया है। शिवपाल यादव ने कहा कि हम सब समाजवादी लगेंगे और जिताएंगे। जब शिवपाल यादव से टिकट फाइनल की बात कही तो उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी (अखिलेश यादव) ने उनका टिकट फाइनल कर दिया है। बता दें कि ये सीट सुधाकर सिंह के निधन के बाद खाली हुई है।
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में घोसी सीट से दारा सिंह चौहान सपा से जीते थे। हालांकि, सपा से नाराजगी के चलते उन्होंने पार्टी से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामा था। 2023 में घोसी सीट पर उपचुनाव हुआ था। उपचुनाव हराकर सुधाकर सिंह विधायक बने थे। दारा सिंह चौहान को बीजेपी ने घोसी से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उनको हार मिली थी। 20 नवंबर 2025 को सुधाकर सिंह का निधन हुआ था। निधन के बाद छह महीने के अंदर उपचुनाव कराना होता है। इस सीट पर उपचुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है।
क्यों सुजीत सिंह को ही सपा ने बनाया उम्मीदवार?
2023 में हुए उपचुनाव में सुधाकर सिंह ने दारा सिंह चौहान को हराया था। उनकी जीत से सपा काफी ज्यादा उत्साहित नजर आई थी। इसके बाद से सुधाकर सिंह अखिलेश यादव के काफी करीबी बन गए थे, लेकिन उनके निधन के बाद ये सीट खाली हो गई। सपा इस सीट से अन्य को इसलिए भी टिकट नहीं देना चाहती है, क्योंकि अभी जनता की भावनाएं सुधाकर सिंह के परिवार और उनके बेटे के साथ हैं। सुधाकर सिंह का घोसी सीट पर अपनी अलग छवि रही है। लोगों तक उनकी पहुंच रहती थी। वह आम लोगों को आसानी से मिल जाते थे। यही सारी वजहें हैं, जो सपा उपचुनाव में उनके बेटे को उम्मीदवार बनाकर जीत हासिल करना चाहती है। वहीं, बीजेपी के सामने उम्मीदवार को लेकर चुनौती हो गई है कि अब वह किसको उतारती है

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More