ओखला में तेज रफ्तार ऑडी ने मचाई तबाही, तीन कारों व ट्रक से टकराई; ड्राइवर घायल

नई दिल्ली: दिल्ली के ओखला इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में एक लग्जरी कार ऑडी Q8 ई-ट्रॉन के बेकाबू होकर कई वाहनों से टकराने की घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। हादसे में कोई राहगीर या अन्य व्यक्ति घायल नहीं हुआ, लेकिन ऑडी के ड्राइवर को चोटें आईं। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, दोपहर करीब 12:41 बजे पीसीआर पर दो कॉल आईं कि ओखला फेज-1 में सेवा सड़क पर कई वाहनों की टक्कर हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि हिमाचल प्रदेश नंबर की ऑडी Q8 ई-ट्रॉन अनियंत्रित होकर तीन पार्किंग कारों से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑडी आगे बढ़ती हुई एक खड़े ट्रक के पीछे जा भिड़ी, तब जाकर रुकी। राहत की बात रही कि ये सभी गाड़ियां खाली थीं और कोई अन्य नागरिक घायल नहीं हुआ। हादसे में ऑडी चालक को चोटें आईं। पीसीआर वैन ने तुरंत उसे एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत ऑडी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा किस कारण हुआ – तेज रफ्तार, लापरवाही या कोई तकनीकी खराबी। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन से हटवाकर यातायात बहाल कर दिया। मामले की आगे की जांच जारी है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More