Delhi Police ने 11 साल से फरार हत्या के आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया

राष्ट्रीय जजमेंट

दिल्ली पुलिस ने हत्या के एक मामले में 11 वर्षों से फरार एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार, कई राज्यों में समन्वित छापेमारी के बाद आरोपी लखन सिंह (43) को उत्तर प्रदेश के कासगंज से पकड़ा गया। उन्होंने बताया, ‘‘वह रनहोला थाने में दर्ज हत्या के एक मामले में लंबे समय से फरार था।पुलिस ने कहा कि लंबित मामलों की समीक्षा के दौरान एक टीम ने रनहोला में हुई हत्या के इस अनसुलझे मामले पर ध्यान केंद्रित किया, जिसमें सिंह एक दशक से अधिक समय से फरार था।अधिकारियों ने कहा, ‘‘21 नवंबर 2014 को खेड़ी बाबा पुल के पास नाले के किनारे 40-45 वर्ष के एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था, जिसके चेहरे, सिर के पिछले हिस्से और शरीर पर गंभीर चोटें थीं। बाद में उसकी पहचान राकेश के रूप में हुई।’’जांच के दौरान लखन सिंह का नाम मुख्य संदिग्ध के रूप में सामने आया, लेकिन हत्या के तुरंत बाद वह कथित तौर पर फरार हो गया और वर्षों तक उसका कोई सुराग नहीं मिला।पुलिस को बाद में सूचना मिली कि सिंह उत्तर प्रदेश में छिपा हुआ है। इसके बाद 10 दिसंबर को कासगंज में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि 28 सितंबर 2015 को एक स्थानीय अदालत ने सिंह को ‘भगोड़ा अपराधी’ घोषित किया था और गिरफ्तारी से बचने के लिए वह 11 साल तक राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच स्थान बदलता रहा।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More