राष्ट्रीय जजमेंट
बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में अवैध रूप से होटल में देह व्यापार का धंधा चलाए जाने का मामला सामने आया है। जिले की हरैया पुलिस ने एक होटल पर छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। होटल में काफी समय से देह व्यापार का धंधा फल-फूल रहा था। सीओ संजय सिंह के नेतृत्व ने होटल पर छापा मार कर 6 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिए गया। इसके बाद इलाके में हलचल तेज हो गई है। होटल में इस प्रकार का धंधा चलने की शिकायत पुलिस को मिली थी। इसके बाद पुलिस ने जानकारी के आधार पर छापा मारकर आपत्तिजनक स्थिति में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
हरैया के नेशनल हाईवे के किनारे चल आहे जीसी पैलेस के मालिक हरिश्चंद्र वर्मा समेत 5 लोगों को होटल में कमरे से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया। ग्रामीणों ने बताया कि इस होटल में पिछले तीन माह से अनैतिक देह व्यापार संचालित हो रहा था। मुखबिर की सूचना पर सीओ हरैया संजय सिंह, थाना हरैया के प्रभारी तहसीलदार सिंह और महिला आरक्षी की टीम बनाकर संयुक्त रूप से जीसी पैलेस पर छापेमारी की।
‘आदमियों को लाते हैं, नशा करते हैं और मेरे साथ छेड़खानी…’, एटा वाली लव स्टोरी में 3 बच्चों की मां की नई कहानी
पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में लगभग आधा दर्जन लोगों को पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे से लड़कियों के साथ बरामद किया। कमरे की तलाशी ने 6 मोबाइल, 10 पैकेट कंडोम और वियाग्रा की गोलियां बरामद की गई हैं।
Comments are closed.