हमीरपुर में दलित युवक की पिटाई, दबंगों ने चटवाए जूते, SP के आदेश पर दर्ज हुई FIR

राष्ट्रीय जजमेंट

हमीरपुरः उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में दीपावली त्योहार से पहले गुंडई का बड़ा मामला सामने आया है। दबंगों ने पुरानी खुन्नस में दलित को बीच रास्ते पकड़कर पहले मारपीट की फिर उसे अपने जूते चटवाने को मजबूर कर दिया। मारपीट में दलित का हाथ भी टूट गया है। अपमान की पीड़ा से कराहते पीड़ित की एसपी से शिकायत की। एसपी ने शिकायत के बाद पुलिस को एक्शन लेने का आदेश दिया। पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के सिमनौड़ी गांव के प्राथमिक स्कूल में ढाई महीने पहले बाबा साहब अम्बेडकर की फोटो फाड़े जाने के मामले में हेडमास्टर के खिलाफ ग्रामीणों ने बच्चों के साथ सड़क पर प्रदर्शन किया था। प्रशासन को भी इस मामले की शिकायत की गई थी। दलित उमेश बाबू वर्मा समेत तमाम लोगों ने हेडमास्टर के खिलाफ मोर्चा खोला था।इस पुराने मामले की खुन्नस को लेकर गांव के दबंग उमेश बाबू से नाराज थे। हाल में ही दलित उमेश बाबू वर्मा को बीच रास्ते पकड़कर दबंगों ने ऐसा सबक सिखाया कि उसे लेकर पूरा परिवार सहमा हुआ है।पीड़ित दलित ने बताया कि बाजार जाते समय सड़क किनारे गांव के ही अभय सिंह ने दो अपने साथियों के साथ उसे पकड़ लिया। गंदी गाली देकर मारपीट की गई। मारपीट में उनका हाथ टूट गया। इसके बाद दबंगों ने उन्हें अपने जूते चाटने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने बताया कि दबंगों ने अपमानित करने के बाद कहीं कोई शिकायत न करने की धमकी भी दी। इस मामले की शिकायत थाने में की गई, लेकिन पुलिस ने उन्हें भगा दिया।एसपी के आदेश पर केसपीड़ित दलित उमेश बाबू वर्मा ने इस मामले की शिकायत एसपी से की। मामले की गंभीरता को देखते एसपी ने तत्काल एक्शन लेने के आदेश सुमेरपुर थाना पुलिस को दिए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अभय सिंह और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगाई गई है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More