रामलीला देखकर लौटते युवकों से लूट, पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया

नई दिल्ली: दिल्ली के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट में कमला मार्केट थाना पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए एक लूट कांड का खुलासा किया है। रामलीला देखकर लौट रहे दो दोस्तों से चाकू की नोंक पर लूटपाट करने वाले दो नशेड़ी लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के पास से चोरी की काली पर्स, 600 रुपये, आधार-पैन कार्ड, दो एटीएम कार्ड और अपराध में इस्तेमाल ऑटो रिक्शा बरामद हुआ।

सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी निधिन वल्सन ने बताया कि 27 सितंबर की रात 11:30 बजे की है। शिकायतकर्ता और उनका दोस्त रामलीला ग्राउंड से लौट रहे थे। अजमेरी गेट चौक के टिकोना पार्क में तीन बदमाशों ने पीछे से घेरा। चाकू दिखाकर पर्स लूट ली, जिसमें 12,500 रुपये, आधार, पैन, तीनों बैंक एटीएम थे। दोस्त से 1,250 रुपये छीने। पीछा करने पर उसके दोस्त के हाथ पर चाकू से वार किया और फरार हो गए। घायलों को एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया। अगले दिन एफआईआर दर्ज हुई।

एसएचओ की देखरेख में टीम ने सीसीटीवी खंगाले। ऑटो का पता चला। 13 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर अजमेरी गेट सिग्नल से नबी करीम निवासी शहबाज उर्फ सोनू (23) और पलवल निवासी रितेश उर्फ अंशु (22) को पकड़ा। आरोपी शहबाज पुराने 28 और रितेश पर दो मामले दर्ज है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More