55 साल की महिला ने किशोर से शादी, बेटे और दामाद ने बेल्ट से पिटवाया

राष्ट्रीय जजमेंट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने ही पति की जमकर पिटाई करवा दी है। महिला ने अपने बेटे और दामाद के साथ मिलकर पति पर हमला किया है। यह पूरा मामला सआदतगंज थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि शादी के समय पीड़ित पति नाबालिग था।
महबूबगंज निवासी जीशान अंसारी ने बताया कि करीब सात साल पहले बेबी नाम की महिला ने उससे जबरन शादी कर ली थी। उस समय उसकी उम्र मात्र 17 साल थी, जबकि महिला की उम्र 55 साल थी। पीड़ित का कहना है कि यह शादी उसे धमकाकर कराई गई थी। कुछ समय बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया और वे पिछले पांच महीनों से अलग रह रहे हैं।ड़ी काट लेब… बिहार नहीं देवरिया की निकली TTE को धमकाने वाली सरकारी टीचर, वायरल वीडियो के पीछे की कहानी
पीड़ित के अनुसार, 6 अक्टूबर की शाम करीब 5:30 बजे वह अंबरगंज स्थित अहसन सभासद के कार्यालय के पास से गुजर रहा था, तभी उसकी पत्नी बेबी के बेटे फैसल और दामाद सद्दाम ने उसकी बाइक की चाबी छीन ली और बेल्ट से पिटाई शुरू कर दी। जीशान का आरोप है कि हमलावरों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। घटना के बाद घायल पति ने सआदतगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि इसमें एक बुजुर्ग महिला और पति के बीच का विवाद सामने आया है, जो अपने आप में बेहद अजीब है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More