मणिपुर में दो उग्रवादी गिरफ्तार

राष्ट्रीय जजमेंट

सुरक्षा बलों ने मणिपुर के इंफाल वेस्ट और ईस्ट जिलों में जबरन वसूली की गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में अलग-अलग प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के 37 वर्षीय सदस्य को मंगलवार को इंफाल वेस्ट जिले के क्वाकेथेल स्थित उसके आवास से जनता से जबरन वसूली करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने यह भी बताया कि प्रतिबंधित संगठन कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी) के 25 वर्षीय एक सदस्य को सोमवार को इंफाल ईस्ट जिले के कोंगपाल खैदेम लेइकाई से जबरन वसूली की गतिविधियों में संलिप्त रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। दो साल पहले जातीय संघर्ष शुरू होने के बाद सेमणिपुर में सुरक्षा बलों का तलाशी अभियान जारी है।मई 2023 से मेइती और कुकी-जो समूहों के बीच जातीय हिंसा में 260 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद केंद्र ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगा दिया था। राज्य विधानसभा का कार्यकाल 2027 तक है, जिसे निलंबित कर दिया गया है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More