हमलावरों ने धर्म पूछकर हिंदुओं को बनाया था निशाना… BJP विधायक केतकी सिंह के बयान ने मचा दिया बवाल

राष्ट्रीय जजमेंट

बलिया: उत्तर प्रदेश में बलिया बांसडीह से बीजेपी विधायक केतकी सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे हिंदुओं को आत्मरक्षा के लिए अस्त्र-शस्त्र का ज्ञान देने की वकालत करती नजर आ रही हैं। बलिया में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि देवी देवता सिर्फ आशीर्वाद ही नहीं देते बल्कि उनके एक हाथ में अस्त्र भी होता है। उन्होंने जोर दिया कि आज हिंदुओं के पास मोबाइल और साधन तो हैं, लेकिन आत्मरक्षा के लिए हथियारों का ज्ञान जरूरी है।
केतकी सिंह ने अगली पीढ़ी को धर्म और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करने की बात कही। उन्होंने माना कि पिछली पीढ़ियों ने यह ज्ञान नहीं दिया। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि इसके लिए वह खुद को भी दोषी मानती है। उन्होंने कहा कि यह शिक्षा लड़के-लड़कियों दोनों को समान रूप से दी जानी चाहिए, ताकि वे अपनी संस्कृति और सुरक्षा के प्रति सजग रहें। देवडीह गांव में एक अन्य कार्यक्रम में विधायक ने पहलगाम गोलीबारी का जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि हमलावरों ने लोगों से उनका धर्म पूछा और हिंदुओं को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि पहलगाम में 26 लोग मारे गए। वहां जाति नहीं, धर्म पूछा गया। जो हिंदू था, उसे कपड़े उतारकर मारा गया।आई लव मोहम्मद 50 बार कहो, सड़कों पर नारे लगाओ… योगी के मंत्री धर्मपाल सिंह ने जानिए धर्म-मजब को लेकर क्या कहाकेतकी सिंह ने हिंदू धर्म की प्राचीनता का उल्लेख करते हुए कहा कि जब दुनिया खाना-खाना नहीं जानती थी। तब हमारे ऋषि-मुनि ज्योतिष से ग्रहों की गणना कर लेते थे। उनके इन बयानों ने सोशल मीडिया पर तीखी बहस छेड़ दी है। कुछ लोग उनके समर्थन में हैं, तो कुछ ने सवाल उठाए हैं।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More