शाहबाद डेयरी में गैस वेल्डिंग से तोड़ा ATM मशीन, 1 लाख से ज्यादा की सेंधमारी

नई दिल्ली: दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में आज तड़के 4:25 बजे एक सनसनीखेज ATM लूट की वारदात सामने आई। प्रहलादपुर बांगर, मुख्य बवाना रोड पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ATM को गैस वेल्डिंग मशीन से तोड़ा गया, जिसके बाद मशीन में आग लग गई। SBI अधिकारियों के अनुसार, इस चोरी में 1,01,400 रुपये की नकदी लूटी गई।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, शाहबाद डेयरी थाने को सुबह 4:25 बजे सूचना मिली कि मुख्य बवाना रोड पर प्लॉट नंबर 351 के पास SBI के ATM में सेंधमारी की गई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि अज्ञात अपराधियों ने गैस वेल्डिंग मशीन का इस्तेमाल कर ATM को काटने की कोशिश की, जिससे मशीन में आग लग गई। इस दौरान अपराधियों ने ATM से 1,01,400 रुपये की नकदी चुरा ली।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना शाहबाद डेयरी में मामला दर्ज किया। जांच के लिए कई टीमें गठित की गई हैं, जो आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच कर रही हैं। पुलिस ने संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग दिशाओं में तलाश शुरू कर दी है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More