एक दिन की थानाध्यक्ष बनी कोमल सक्सेना,पीडितों की सुनी फरियाद 

राष्ट्रीय जजमेंट
कायमगंज /फर्रुखाबाद(राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज- अंकित गुप्ता)
योगी सरकार के  मिशन शक्ति फेस 5.0 को गति देने के उद्देश्य से कायमगंज थाना में अनूठी पहल की गई। एस एस आई सुरजीत सिंह ने शकुंतला देवी इंटर कॉलेज की इंटरमीडिएट छात्रा कोमल सक्सेना को एक दिन का थानाध्यक्ष बनाया। थानाध्यक्ष की कुर्सी संभालते ही कोमल ने  आई  पीड़ित की फरियाद सुनी।प्रार्थना पत्र को पढते हुए मामले की सत्यता पाकर  जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया। कोमल ने इस दौरान अन्य फरियादियों की समस्याएं भी सुनीं। कार्यक्रम में मौजूद एस एस आई सुरजीत सिंह, कांस्टेबल मेघा सहित कई लोगों ने इस पहल का स्वागत किया।एस एस आई सुरजीत सिंह ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को सशक्त और जागरूक करने के लिए एसपी फतेहगढ़ के नेतृत्व में यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। मौके पर  एस एस आई सुरजीत सिंह, महिला कांस्टेबल मेधा, शिल्की मिश्रा सहित कोतवाली का  स्टाफ उपस्थित रहा।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More