मुस्तफाबाद में युवती पर चाकू से हमला, पुलिस ने कुछ घंटों में आरोपी को दबोचा

नई दिल्ली: दिल्ली के नई मुस्तफाबाद के मंगल बाजार रोड पर गुरुवार शाम एक सनसनीखेज घटना में 18 वर्षीय लड़की पर चाकू से हमला हुआ। घायल लड़की को परिजनों द्वारा तुरंत जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। दयालपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में 24 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही दयालपुर थाने की पुलिस मंगल बाजार रोड पर पहुंची, लेकिन तब तक पीड़िता को अस्पताल ले जाया जा चुका था। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर परमवीर सिंह दहिया के नेतृत्व में पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। विभिन्न स्रोतों से मिली सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया, और हमले में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया।

दयालपुर थाने में इस मामले में बीएनएस की धारा 109(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। गोकालपुरी के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) की निगरानी में जांच जारी है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More