9 शादियां हुईं फेल..10वीं से की लव मैरिज, फिर तेल-चावल के लिए पत्थर से कुचल दिया सिर

राष्ट्रीय जजमेंट 

क्राइम स्टोरी में आज हम छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की ऐसी ही हैरानी करने वाली घटना से रूबरू होने जा रहे हैं। यहां के जंगलों में पत्तों में छिपी एक महिला की लाश मिली। पुलिस ने जांच शुरू की तो स्थानीय लोगों की छोड़िए..खुद पुलिस भी हैरान रह गई। इस एक घटना घरेलू हिंसा की एक पूरी कड़ी को खोलकर रख दिया।

धुला राम जशपुर के सुलेसा गांव का रहने वाला था। उसका बर्ताव ऐसा था कि कोई भी महिला उसके साथ रहने को तैयार नहीं थी। घर बसाने की चाहत में उसने 10 साल में 9 बार शादियां की, लेकिन एक भी नहीं टिकी। हर बार पत्नी उसे छोड़कर चली गई। वो पत्नी पर शक करता, मारता पीटता। उसकी कोई भी शादी 6 महीने से ज्यादा नहीं टिकी। आखिरकार उसकी जिंदगी में 10वीं महिला आई। धुला राम 10वीं बार दूल्हा बना। लेकिन 10वीं पत्नी की किस्मत में कुछ और ही लिखा था।
चावल-तेल चुराने पर मार डाला
इसी साल अप्रैल में धुला राम ने अपनी 10वीं पत्नी को मार डाला। पुलिस ने जांच की और जो वजह सामने आई, उससे जानकर पुलिस भी हैरान रह गई। जानकारी के मुताबिक बगीचा के पंदरापथ गांव में यह घटना घटी। धुला राम और उसकी पत्नी एक शादी में गए थे। धुला राम को शक हुआ कि उसकी पत्नी ने शादी से चावल, खाना बनाने का तेल और एक साड़ी चुराई है। इस बात पर दोनों के बीच बहस बढ़ती चली गई। मामला इतना बढ़ा कि गुस्से में उसने अपनी 10वीं पत्नी की हत्या ही कर दी। जानकारी के मुताबिक उसने पत्थर से उसका सिर कुचल दिया।

10वीं पत्नी के छोड़े जाने का था शक
यह भी बात सामने आई कि उसे शक था कि 10वीं पत्नी भी उसे छोड़कर चली जाएगी। चावल, तेल और कपड़े पत्नी के पास मिलने से उसका शक गहरा रहा था कि वो भी उसे छोड़कर जाने की फिराक में है। बस इसी बात पर उसने पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी।

जंगल से बदबू आने पर हुआ खुलासा
बाद में धुलाराम ने अपने गुनाह को छिपाने के लिए उसने जंगल में सूखी पत्तियों में लाश को छिपा दिया। करीब 4 दिनों तक लाश वहीं जंगल में ही सड़ती रही और बदबू आने लगी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

हर पत्नी के साथ की क्रूरता

हालांकि पुलिस को लाश मिल गई, जिसके बाद धुलाराम को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में यह भी पता चला कि धुलाराम का घरेलू हिंसा का पुराना रिकॉर्ड था। वो अपनी हर पत्नी के साथ क्रूरता को अपना अधिकार समझता था। पिछले एक दशक में जो भी महिला उसकी जिंदगी में आई, उसने सभी के साथ क्रूरता की। इसी वजह से कोई भी 6 महीने से ज्यादा नहीं टिक पाई।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More