दिल्ली के सांसदों ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात कर शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

नई दिल्ली: दिल्ली के सातों सांसदों ने गुरुवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। हाल ही में उन पर हुए कायरतापूर्ण हमले के बाद सांसदों ने उनका हालचाल जाना। इस मुलाकात में सांसद हर्ष मलहोत्रा, मनोज तिवारी, रामवीर सिंह बिधूड़ी, प्रवीण खंडेलवाल, योगेंद्र चंदोलिया, कमलजीत सहरावत और बांसुरी स्वराज शामिल थे।

दक्षिण दिल्ली से भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने बताया कि पिछले छह महीनों में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री का जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का समाधान करने का तरीका कुछ लोगों को पसंद नहीं आ रहा, जिसके चलते उन पर हमला किया गया।” उन्होंने विश्वास जताया कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही हमले की साजिश का खुलासा हो जाएगा।

बिधूड़ी ने कहा कि सातों सांसदों ने मुख्यमंत्री के बुलंद हौसले और विकास के प्रति अटल संकल्प की सराहना की। सांसदों ने उनके जल्द स्वस्थ होने और पुनः जनता के बीच सक्रिय होने की कामना की। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि ऐसे हमले उनके दृढ़ विश्वास और दिल्ली के विकास के प्रति उनके जुनून को कमजोर नहीं कर सकते।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More