एसपी के निर्देश पर महिला थाना सुरक्षा दल ने चलाया जागरूकता अभियान

राष्ट्रीय जजमेंट

फतेहगढ़। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह जनपद फतेहगढ़ के निर्देशन में महिला थाना सुरक्षा विशेष दल द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान महिला थाना प्रभारी रक्षा सिंह ने छात्राओं एवं स्थानीय महिलाओं को महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी दी और उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की उपयोगिता से अवगत कराया।
कार्यक्रम के दौरान प्रभारी ने महिलाओं को बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में वे तत्काल 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन), 181 महिला हेल्पलाइन), 112 आपातकालीन नंबर), 1090 वूमेन पावर लाइन एवं 1076 अन्य सुरक्षा संबंधी शिकायतें पर संपर्क कर सकती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस विभाग सदैव महिलाओं की सुरक्षा एवं सहायता के लिए तत्पर है।जागरूकता अभियान में महिलाओं को आत्मरक्षा के टिप्स भी दिए गए और उन्हें प्रेरित किया गया कि किसी भी अपराध या छेड़छाड़ की घटना को नजरअंदाज न करें बल्कि तुरंत संबंधित हेल्पलाइन अथवा नजदीकी थाने में इसकी जानकारी दें।
महिला थाना सुरक्षा दल के इस प्रयास की स्थानीय लोगों ने सराहना की और कहा कि ऐसे अभियान महिलाओं में सुरक्षा का विश्वास और जागरूकता दोनों बढ़ाने का कार्य करेंगे।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More