राजस्थान : बागडे व शर्मा ने झालावाड़ स्कूल हादसे में हुई मौतों पर दुख व्यक्त किया

राष्ट्रीय जजमेन्ट

राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने झालावाड़ के पीपलोदी में विद्यालय की छत गिरने से हुए हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया। शुक्रवार सुबह इस हादसे में चार छात्रों की मौत हो गई।मुख्यमंत्री शर्मा ने एक्स पर लिखा, ‘‘झालावाड़ के पीपलोदी में विद्यालय की छत गिरने से हुआ दर्दनाक हादसा अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। घायल बच्चों के समुचित उपचार सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘ईश्वर दिवंगत दिव्य आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति दें।’’
राजभवन के प्रवक्ता के अनुसार राज्यपाल बागडे ने हादसे पर शोक जताते हुए ईश्वर से मृतकों की पुण्यात्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है। उन्होंने हादसे में घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More