मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार

राष्ट्रीय जजमेंट

सुरक्षा बलों ने मणिपुर के तीन जिलों से प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन कांगलीपाक यावोल कन्ना लूप (सोरेपा) के एक सक्रिय सदस्य को बृहस्पतिवार को काकचिंग जिले के उमाथेल बाजार से गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि संगठन के एक अन्य सदस्य को बुधवार को इंफाल पश्चिम जिले के मयांग इंफाल थाना ममांग लेइकाई से गिरफ्तार किया गया। उस पर थौबल, काकचिंग और इंफाल पश्चिम से जबरन वसूली, अपहरण और नए कार्यकर्ताओं की भर्ती करने का आरोप है।अधिकारी ने बताया कि उसके पास से नौ एमएम की पिस्तौल और गोला-बारूद भी बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित प्रेपक (प्रो) के एक सक्रिय सदस्य को बृहस्पतिवार को बिष्णुपुर जिले के फोगाकचाओ-इखाई अवांग लेइकाई से गिरफ्तार किया गया।सुरक्षा बल राज्य में दो साल पहले जातीय हिंसा भड़कने के बाद से मणिपुर में तलाश अभियान संचालित कर रहे हैं। मई 2023 में मेइती और कुकी-जो समूहों के बीच जातीय हिंसा भड़कने के बाद से 260 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के इस्तीफा देने के बाद केंद्र सरकार ने 13 फरवरी को मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया था।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More