राज्य व्यापार मण्डल ने किया कार्यकारिणी का विस्तार महानगर अध्यक्ष व इकाई अध्यक्ष, महामंत्री किये घोषित

राष्ट्रीय जजमेंट

दिनांक 23/6/25 को राज्य व्यापार मण्डल उत्तराखंड प्रदेश कार्यसमिति व कार्यकारिणी की बैठक पुराना रानीपुर मोड़ स्थित होटल हरि में आयोजित की गयी। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र चौटाला ने की और संचालन कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुमित अरोड़ा ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र चौटाला ने कहा की व्यापार मण्डल पुरे प्रदेश में व्यापारी हितों के लिए कार्य कर रहा है पुरे प्रदेश से व्यापारी राज्य व्यापार मण्डल से जुड़ रहे है राजेंद्र चौटाला ने कहा की शहर में अतिक्रमण के नाम पर सिर्फ मध्यम वर्गीय व्यापारियों का शोषण होता है जबकी हरकी पौड़ी निकट घाटों व पुलों पर अवैध रूप से बहारी लोगों द्वारा अतिक्रमण करा हुआ है जो पुलिस प्रशासन को दिखाई नहीं देता बहारी लोग मेला लैंड व पुलों का उपयोग कर स्थानीय व्यापरियो को आर्थिक नुकसान पहुंचाने का कार्य कर रहे है जो किसी भी रूप में बर्दाश करने योग्य नहीं है उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की अगर व्यापारियों का सहयोग चहाते है तो तत्काल अवैध अतिक्रमण हटवाए, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुमित अरोड़ा ने अध्यक्ष राजेंद्र चौटाला से विचार-विमर्श कर कार्यकारिणी विस्तार करते हुए संदीप अग्रवाल को हरिद्वार महानगर अध्यक्ष, बाबू राम को रावली मेहदूद व्यापार मण्डल अध्यक्ष, महामंत्री रोहित कुमार, विजय कुमार कोषाध्यक्ष,विनोद राठौर को जमालपुर व्यापार मण्डल अध्यक्ष, सुबोध शर्मा को प्रदेश सचिव, डॉ विष्णु दत्त वर्मा को कार्यकारिणी सदस्य घोषित किया।सुमित अरोड़ा ने कहा सभी पदाधिकारी व्यापारियों हितों की रक्षा के लिए काम करेंगे, प्रदेश उपाध्यक्ष भगवत अग्रवाल ने कहा की लगातार बिजली कटौती से व्यापारी व आमजन मानस परेशान है। प्रदेश उपाध्यक्ष विजय प्रजापति व प्रदेश महामंत्री अतुल गोसाई ने कहा की पुरे प्रदेश में व्यापारी संगठनों से वार्ता कर एकजुट करने का प्रयास हमारा संगठन कर रहा है जल्द ही एक बड़ा सम्मलेन आयोजित किया जाएगा, प्रदेश सयुंक्त महामंत्री दीपक गौनियाल व युवा जिलाध्यक्ष विशाल गोस्वामी ने कहा की आये दिन हरकी पौड़ी पर वीआईपीयों का आगमन होता है जिसमे पुलिस द्वारा भीमगोड़ा से रास्ता बंद कर दिया जाता, जिसमें स्थानीय जनता व् व्यापारियों को परेशनी का सामना करना पड़ता है, उन्होंने प्रेस के माध्यम से जिलाधिकारी से मांग की वीआईपी का आगमन सीसीआर धनुष पुल से होते हुए हो। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुमित अरोड़ा, उपाध्यक्ष भगवत अग्रवाल, तेजप्रकाश साहू, चंद्र शेखर गोस्वामी, जिलाध्यक्ष राजेश सुखीजा, प्रदेश सचिव जसवंत बिष्ट, युवा जिलाध्यक्ष विशाल गोस्वामी, हरकी पौड़ी अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, महामंत्री रिक्की अरोड़ा, राज कांडपाल, नितिन शर्मा, कनखल महामंत्री दिनेश कालरा, इकाई अध्यक्ष रवि शर्मा, गोकुल सिंह रावत, रवि जैन, मधुर अरोड़ा, आशीष गौड़, मनोज वश्नोई, नरेश चंयाना, मनीष जैन, राजेंद्र पांडे विशेष गुलाटी आदि उपस्थित रहे।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More