राष्ट्रीय जजमेंट
दौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी की हत्या की जांच कर रहा मेघालय पुलिस का विशेष जांच दल (एसआईटी) यह पता लगाने के लिए मध्यप्रदेश पहुंचा है कि हत्या के पीछे कोई वित्तीय मकसद तो नहीं है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम समेत हत्या के सभी आरोपियों को यहां से लगभग 65 किलोमीटर दूर सोहरा ले गयी और भारी सुरक्षा के बीच इस अपराध का नाट्य रुपांतरण किया। पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा इलाके में राजा रघुवंशी की 23 मई को वेइसाडोंग फॉल्स के पास एक पार्किंग स्थल में छुरा घोंपकर हत्या कर दी गई थी और उनके शव को एक निकटवर्ती घाटी में फेंक दिया गया था। राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी अपने हनीमून पर थे, जब कथित तौर पर तीन हत्यारों – विशाल, आनंद और आकाश – ने उनकी हत्या कर दी थी, जिन्हें उनकी पत्नी के प्रेमी राज कुशवाह ने भेजा था। जिन लोगों को इस हत्याकांड में गिरफ्तार किया गया है उनमें राज एक है।
पुलिस ने राजा रघुवंशी की हत्या में इस्तेमाल किया गया दूसरा हथियार बरामद किया
हनीमून हत्याकांड की जांच आगे बढ़ने के साथ ही मेघालय पुलिस ने इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी की हत्या में इस्तेमाल किया गया दूसरा हथियार बरामद कर लिया है। हत्या की जांच कर रही मेघालय पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) रघुवंशी की पत्नी सोनम समेत हत्या के सभी आरोपियों को शिलांग से करीब 65 किलोमीटर दूर सोहरा लेकर आई और कड़ी सुरक्षा के बीच क्राइम सीन को रीक्रिएट किया। मंगलवार को क्राइम सीन को रीक्रिएट करने के दौरान शिलांग पुलिस ने आरोपियों से दूसरे हथियार के बारे में पूछताछ की। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने हथियार कहां फेंका था। इसके बाद मेटल डिटेक्टर से लैस एसडीआरएफ की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और हथियार को सफलतापूर्वक बरामद कर लिया।
हथियार को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया
एसपी ईस्ट खासी हिल्स विवेक सिम ने बरामदगी की पुष्टि करते हुए बताया कि इस हथियार का भी हत्या में इस्तेमाल किया गया था। इसे अब फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वारदात में शामिल दोनों हथियार असम के गुवाहाटी की एक ही दुकान से खरीदे गए थे। अपराध स्थल के पुनर्निर्माण के बाद चौंकाने वाले विवरण सामने आए अपराध स्थल के पुनर्निर्माण के बाद राजा रघुवंशी की हत्या के बारे में चौंकाने वाले विवरण सामने आए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक विवेक सिम ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, “तीन वार किए गए। पहला वार विशाल ने पीछे से किया जबकि सोनम उसके सामने थी। यह एक बड़ा वार था जिसमें आरोपी ने दोनों हाथों का इस्तेमाल किया। फिर आनंद ने दूसरा वार किया और आखिरी वार आकाश ने किया।”
मेघालय हनीमून हत्याकांड
Comments are closed.