आदित्यनाथ ने बाल श्रम को अभिशाप बताया, बच्चों की सुरक्षा के लिए सामूहिक संकल्प का आह्वान किया

राष्ट्रीय जजमेंट

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को बाल श्रम को एक ‘‘अभिशाप’’ बताया और नागरिकों से इस प्रथा के खिलाफ एकजुट होने का आग्रह किया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हर बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और नैतिक मूल्य मिलें।विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर उन्होंने कहा, ‘‘बाल श्रम अभिशाप है, इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। आइए, इस विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर हम हर बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और संस्कार से जोड़ने का संकल्प लें।’’उन्होंने कहा कि बाल श्रम के विरुद्ध जागरुकता और सहयोग से ही हम एक संवेदनशील, सशक्त समाज के भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस प्रतिवर्ष 12 जून को मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2002 में अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) द्वारा विश्व भर में बाल श्रमिकों की दुर्दशा को उजागर करने के लिए की गई थी।

 

 

 

राष्ट्रीय जजमेंट

 

झारखंड : मछली पकड़ने को लेकर हुए विवाद में महिला की हत्या,चार लोग गिरफ्तार

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में मछली पकड़ने को लेकर हुए विवाद में 60 वर्षीय महिला का सिर कलम कर उसकी हत्या करने के आरोप में पुलिस ने एक किशोर को हिरासत में लिया है और तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक, गिरफ्तार लोगों ने बताया कि उन्होंने जलाशय में मछली पकड़ने को लेकर हुए विवाद के बाद महिला की पिटाई की थी, जिससे उसकी मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद आरोपियों ने महिला का सिर काटकर पुलिस को गुमराह करने के लिए उसे दो किलोमीटर दूर एक स्थान पर फेंक दिया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि तीन जून को जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र के भालुकपहाड़ी और भदुआगोरा गांवों के बीच रेलवे ट्रैक पर एक महिला का धड़ पड़ा मिला था।

 

 

 

 

 

राष्ट्रीय जजमेंट

 

अरविंद केजरीवाल पंजाब में हुए एक्टिव! लुधियाना के मतदाताओं से कहा- AAP हारी तो सभी जारी काम रुक जाएंगे

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लुधियाना पश्चिम उपचुनाव जीतने पर संजीव अरोड़ा को राज्य में मंत्री बनाने का वादा किया है और उन्हें एक परिवर्तनकारी नेता तथा निर्वाचन क्षेत्र के लिए “जीवन रक्षक” के रूप में पेश किया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ खचाखच भरी रैलियों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने अरोड़ा के जनसेवा के ट्रैक रिकॉर्ड को उजागर किया, जिसमें दशकों पुराने संपत्ति रजिस्ट्री मुद्दों का त्वरित समाधान और एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित बच्चे के लिए जीवन रक्षक इंजेक्शन के लिए ₹12 करोड़ जुटाने का उनका उल्लेखनीय प्रयास शामिल है। केजरीवाल ने कहा, “अगर संजीव अरोड़ा किसी अजनबी की जान बचाने के लिए समर्थन जुटा सकते हैं, तो कल्पना करें कि वे लुधियाना पश्चिम के लिए क्या कर सकते हैं।”
आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट के मतदाताओं से आगामी उपचुनाव में किसी भी प्रतिद्वंद्वी पार्टी के उम्मीदवार को वोट न देने की अपील करते हुए बुधवार को दावा किया कि ‘आप’ की जीत नहीं होने पर सभी जारी विकास कार्य रुक जाएंगे। उपचुनाव 19 जून को होगा और मतगणना 23 जून को की जाएगी। लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट ‘आप’ विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी का जनवरी में निधन होने के बाद खाली हो गई थी।

केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और ‘आप’ की पंजाब इकाई के प्रभारी मनीष सिसोदिया के साथ मिलकर पार्टी उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के लिए प्रचार किया। केजरीवाल ने यहां सुनेत में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘यदि आप चाहते हैं कि काम हो, तो केवल ‘आप’ विधायक ही यह सुनिश्चित कर सकते हैं। यदि आप अन्य दलों के उम्मीदवारों को वोट देते हैं, तो आपके सभी काम रुक जाएंगे।’’ केजरीवाल ने लंबे समय से लंबित समस्याओं का समाधान करने में अरोड़ा के प्रयासों पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु को वोट न देने का आग्रह करते हुए कहा, ‘‘अगर आप आशु को वोट देंगे, तो आपके सारे काम रुक जाएंगे। वह निधि नहीं ला सकते। वह दिन-रात भगवंत मान को केवल अपशब्द करते रहते हैं।’’ दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने अरोड़ा की विनम्रता की प्रशंसा की और उन्हें एक ऐसा नेता बताया, जो गुरु साहिब की शिक्षाओं का पालन करता है और हमेशा लोगों की जरूरतों को प्राथमिकता देता है।

उन्होंने कहा कि अगर अरोड़ा विधायक चुने जाते हैं, तो उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री मान ने अपनी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा, ‘‘अन्य सरकारें अपने कार्यकाल के अंतिम महीनों में काम करना शुरू करती हैं, लेकिन इसके विपरीत हमने पहले दिन से ही काम करना शुरू कर दिया।’’ मान ने ‘आप’ के नेतृत्व में पंजाब में हुई प्रगति पर प्रकाश डाला और अरोड़ा की प्रशंसा की।

 

 

 

 

राष्ट्रीय जजमेंट

 

 

 

पंजाब के एक निजी बैंक में लूट के दो अभियुक्त मथुरा में गिरफ्तार

पंजाब के एक निजी बैंक की शाखा में 30 मई को 36 लाख रुपये की नकदी व बैंककर्मियों के मोबाइल फोन लूटने की घटना में शामिल दो लुटेरों को बुधवार को मथुरा के गोविंद नगर क्षेत्र में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि पंजाब पुलिस की सूचना पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते गोविंद नगर थाना क्षेत्र से नवजोत सिंह और जोरावर सिंह नामक दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि उनके कब्जे से लूटी गई नकदी में से दो लाख 20 हजार रुपये और मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं।

पंजाब पुलिस दोनों अभियुक्तों को अदालत से ट्रांजिट रिमांडहासिल कर पंजाब ले गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुमार ने बताया कि पंजाब के कपूरथला के रिहानाजटा स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा से तीन नकाबपोश लुटेरे बैंक कर्मियों को बंधक बना कर 36 लाख रुपये की नकदी और बैंककर्मियों के मोबाइल फोन लूट ले गए थे।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उनके बारे में पंजाब पुलिस को खबर मिली थी कि धार्मिक स्थल होने के नाते लुटेरे मथुरा में कहीं छुपे हैं। इस पर उन्होंने मथुरा पुलिस की मदद लेकर वांछित अभियुक्तों में से दो को गिरफ्तार कर लिया।

 

 

 

राष्ट्रीय जजमेंट

मोदी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से दिल्ली में जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने पर चर्चा की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उनके मंत्रिमंडल सहयोगियों और शहर के अन्य निर्वाचित भाजपा सदस्यों के साथ राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों के जीवन स्तर में सुधार लाने के तरीकों पर व्यापक चर्चा की।

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “दिल्ली के भाजपा सांसदों, विधायकों और अन्य नेताओं के साथ बातचीत की। हमने दिल्ली के लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने के तरीकों पर व्यापक चर्चा की।”

मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी एल संतोष और पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा सहित अन्य नेताओं के साथ ली गई तस्वीरें साझा कीं।

 

 

 

 

 

राष्ट्रीय जजमेंट

भीषण गर्मी से तपा उत्तर प्रदेश, ज्यादातर मंडलों में पारा 40 डिग्री के पार

उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों मेंबुधवार को भी भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहा। राज्य के अधिकांश मंडलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक इस सप्ताह भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। राज्य के ज्यादातर इलाकों में बुधवार को भी भीषण गर्मी और उमस का प्रकोप रहा।

आगरा 45.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ बुधवार को राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। इसके अलावा उरई में 45.2 डिग्री, बांदा में 44.8 डिग्री और झांसी में 44.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

राजधानी लखनऊ में दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.7 डिग्री ज्यादा था। वहीं, न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को भी राजधानी में इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के ज्यादातर स्थानों मेंअगले पांच दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने और लू चलने की संभावना है। हालांकि अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कुछ पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं पर गरज के साथ बूंदाबांदी होने और आंधी चलने की संभावना है।

राज्य सरकार ने लू के पूर्वानुमान और लगातार गर्म मौसम की स्थिति को देखते हुए लोगों को दोपहर के समय बाहर जाने से बचने और तरल पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी है।

 

 

 

 

 

राष्ट्रीय जजमेंट

 

उप्र : कौशांबी में टॉफी में जहर देकर तीन बच्चियों की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिलेकी एक अदालत ने टॉफी में जहर देखकर तीन बच्चियों की हत्या करने के दोषी व्यक्ति को बुधवार को आजीवन कठोर कारावास की सजा सुनाई और उस पर 35,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।

अपर जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) अनिल कुमार चौधरी ने बताया कि 17 अगस्त, 2023 को वादी राजकुमार प्रजापति ने कड़ा धाम थाना पर तहरीर देकर बताया था कि उसकी बेटी वर्षा रानी (8) छत पर सो रही थी। सुबह उसके पड़ोसी शिव शंकर ने अपनी छत से टॉफी में जहर मिलाकर उसकी बेटी के बिस्तर पर फेंक दी।

तहरीर के मुताबिक, वर्षा रानी ने टॉफी उठा ली और नीचे आकर उसके चचेरे भाई वासुदेव की दो बेटियों साधना (08) और शालिनी (06) के साथ बांटकर खा ली जिसके बाद तीनों की हालत बिगड़ने लगी। तीनों की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
चौधरी ने बताया कि इस मामले में दोषी पाए गए शिव शंकर को बुधवार को अपर जिला न्यायाधीश शिरीन जैदी की अदालत ने आजीवन कठोर कारावास की सजा सुनाई और उस पर 35,000 रुपये का जुर्माना लगाया।

 

 

 

 

राष्ट्रीय जजमेंट

 

मुख्यमंत्री शर्मा ने राइजिंग राजस्थान सम्मेलन में हुए करारों की समीक्षा की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को कहा कि प्रदेश सरकार की निवेश और उद्योग संबंधी नीतियों से राइजिंग राजस्थान वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन के तहत हुए करार (एमओयू) निरंतर मूर्त रूप ले रहे हैं।

शर्मा ने इस सम्मेलन के तहत हुए विभिन्न विभागों के करारों की समीक्षा के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि सवा तीन लाख करोड़ रुपये के करार की ग्राउंड ब्रेकिंग से राज्य के विकास को नयी गति मिली है। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय से आगामी माह में एक लाख करोड़ रुपये के करारों की ग्राउंड ब्रेकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार उन्होंने सभी विभागों के सचिवों को निवेशकों से नियमित संवाद स्थापित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को विभाग के एमओयू की नियमित समीक्षा कर मंजूरी आदि में तेजी लाने के लिए भी निर्देशित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित राजस्थान के सपने को साकार करने में राइजिंग राजस्थान वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन मजबूत स्तम्भ साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन ने प्रदेश में ऐसा औद्योगिक वातावरण तैयार किया है, जिसमें निवेशकों के लिए अधिकतम सुविधाएं एवं सेवाएं सुनिश्चित हो रही हैं।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो घोषित नीतियां लंबित हैं उन्हें 31 जुलाई तक अंतिम रूप दिया जाए और साथ ही जारी हो चुकी नीतियों की बाकी अधिसूचना भी 30 जून तक जारी किए जाएं।

 

 

 

राष्ट्रीय जजमेंट

दक्षिण दिल्ली में पांच महीने में 134 अवैध बांग्लादेशी प्रवासी पकड़े गए

दिल्ली पुलिस ने दक्षिण दिल्ली में करीब पांच महीनों में 14 अलग-अलग अभियानों के तहत 38 महिलाओं और 43 नाबालिगों सहित 134 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि यह अभियान 27 दिसंबर, 2024 से 10 जून के बीच चलाया गया, जिसके परिणामस्वरूप दक्षिण दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में अवैध रूप से रह रहे 134 बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान की गई और उनका निर्वासन हुआ।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अंकित चौहान ने कहा, ‘‘दक्षिण जिले की कई टीम ने आधार और मतदाता पहचान पत्र की जांच सहित संवदेनशील इलाकों में कठोर सत्यापन किया। ये अभियान बगैर दस्तावेज वाले विदेशी नागरिकों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले प्रवेश बिंदुओं पर नजर रखने की व्यापक रणनीति का हिस्सा थे।’’

 

 

 

 

राष्ट्रीय जजमेंट

 

 

उत्तर भारत के लोगों का गर्मी ने निकाला धुंआ! दिल्ली में उष्मा सूचकांक 52 डिग्री पहुंचा, हिमाचल में भी पारा 43 पार

दिल्ली के निवासियों को गुरुवार को भी भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज शहर में लू चलने का रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। यह उस भीषण गर्मी के बीच हुआ है, जिसकी मार लोग पहले से ही झेल रहे हैं, जिसमें अधिकतम तापमान 40.9 से 45.0 डिग्री सेल्सियस के बीच है, जैसा कि बुधवार को दिल्ली के विभिन्न मौसम केंद्रों से प्राप्त आंकड़ों से पता चला।
उत्तर-पश्चिम एवं मध्य भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है और राजस्थान के श्रीगंगानगर में तापमान बुधवार को 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो देश में सबसे अधिक था। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में उष्मा सूचकांक खतरनाक 51.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। उष्मा सूचकांक वह तापमान है, जो सापेक्ष आर्द्रता के वायु के तापमान के साथ मिलने पर मानव शरीर को महसूस होता है। दिल्ली के विभिन्न मौसम केंद्रों में तापमान 40.9 से 45.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मौसम विभाग ने बताया कि शाम 5.30 बजे दिल्ली का आयानगर 45 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म इलाका रहा, जबकि पालम में 44.5 डिग्री, रिज में 43.6 डिग्री, पीतमपुरा में 43.5 डिग्री, लोधी रोड में 43.4 डिग्री, मयूर विहार में 40.9 डिग्री औरसफदरजंग में 43.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 13 जून तक भीषण गर्मी जारी रहने का अनुमान है, हालांकि उसके बाद, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश से कुछ राहत मिल सकती है।

आईएमडी ने यह भी बताया कि 26-27 मई से महाराष्ट्र के तट के पास रुके दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले दो से तीन दिनों में फिर से सक्रिय होने की उम्मीद है। विभाग ने बताया कि भारत में मानसून के जल्दी दस्तक देने से मई में सामान्य से अधिक ठंड रही और साथ ही देश के उत्तर-पश्चिम और मध्य हिस्सों में गरज के साथ बारिश हुई। विभाग के मुताबिक, लेकिन जून की शुरुआत से बारिश की कमी के कारण तापमान में तेजी से वृद्धि हुई है, जिससे आठ-नौ जून से उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के बड़े हिस्से में लू की स्थिति पैदा हो गई है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात और मध्यप्रदेश में कम से कम 22 स्थानों पर बुधवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया।

आंकड़ों के मुताबिक, राजस्थान के श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस अधिक 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो देश में सबसे अधिक था। राजस्थान के अन्य हिस्सों जैसे चित्तौड़गढ़ (45.7 डिग्री सेल्सियस), चूरू और फलौदी (45.8 डिग्री सेल्सियस प्रत्येक) और जयपुर (44.4 डिग्री सेल्सियस) में भी भीषण गर्मी दर्ज की गई। उत्तर प्रदेश के आगरा में अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री और औराई में 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के रोहतक में अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री और हिसार में 44.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, पंजाब के अमृतसर (45.8 डिग्री सेल्सियस) और जम्मू (44.4 डिग्री सेल्सियस) में भी अधिक तापमान दर्ज किया गया। यहां तक ​​कि पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में भी पिछले कुछ दिनों से सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान ऊना में 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों के लिए 12 और 13 जून को ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है। ‘रेड अलर्ट’ का मतलब है कि तत्काल कदम उठाने की जरूरत है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। आईएमडी ने बताया, “अगले दो से तीन दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने का अनुमान नहीं है। हालांकि, इसके बाद तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।” भीषण गर्मी के कारण बिजली ग्रिड पर दबाव बढ़ रहा है और उत्तर प्रदेश, पंजाब व आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में बिजली की मांग में वृद्धि दर्ज की गई है।

बुजुर्गों और बच्चों को गर्मी में लू लगने का सबसे अधिक खतरा

उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को उत्तर प्रदेश आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम (ईएसएमए), 1966 के प्रावधानों को लागू करते हुए छह महीने के लिए बिजली विभाग में हड़ताल पर रोक लगा दी। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी कि बाहर काम करने वाले लोगों, बुजुर्गों और बच्चों को गर्मी में लू लगने का सबसे अधिक खतरा है। पिछले वर्ष भारत के अस्पतालों में लू के लगभग 48,000 मामले सामने आए थे और अत्यधिक गर्मी के कारण 159 लोगों की मौत हुई थी। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार, 2015 से 2022 के बीच अस्पतालों के बाहर अत्यधिक गर्मी के कारण 8,171 लोगों की मौत हुई थी। ‘पीटीआई-भाषा’ को मिले स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से पता चला कि इस अवधि के दौरान अस्पतालों में गर्मी से संबंधित 3,812 मौतें दर्ज की गई थीं।

भीषण गर्मी से तपा उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों मेंबुधवार को भी भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहा। राज्य के अधिकांश मंडलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक इस सप्ताह भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। राज्य के ज्यादातर इलाकों में बुधवार को भी भीषण गर्मी और उमस का प्रकोप रहा। आगरा 45.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ बुधवार को राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। इसके अलावा उरई में 45.2 डिग्री, बांदा में 44.8 डिग्री और झांसी में 44.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

ज्यादातर मंडलों में पारा 40 डिग्री के पार

राजधानी लखनऊ में दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.7 डिग्री ज्यादा था। वहीं, न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को भी राजधानी में इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के ज्यादातर स्थानों मेंअगले पांच दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने और लू चलने की संभावना है। हालांकि अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कुछ पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं पर गरज के साथ बूंदाबांदी होने और आंधी चलने की संभावना है। राज्य सरकार ने लू के पूर्वानुमान और लगातार गर्म मौसम की स्थिति को देखते हुए लोगों को दोपहर के समय बाहर जाने से बचने और तरल पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी है।

 

 

 

 

 

राष्ट्रीय जजमेंट

 

न्यायिक सक्रियता को न्यायिक आतंकवाद में नहीं बदलना चाहिए: प्रधान न्यायाधीश गवई

भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) बी आर गवई ने देश में ‘न्यायिक सक्रियता’ के बने रहने पर जोर तो दिया, लेकिन आगाह भी किया कि इसे ‘न्यायिक आतंकवाद’ में नहीं बदलना चाहिए।

प्रधान न्यायाधीश गवई ने कहा कि न्यायिक समीक्षा की शक्ति का इस्तेमाल संयम से किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसका इस्तेमाल केवल तभी किया जाना चाहिए जब कोई कानून संविधान के मूल ढांचे का उल्लंघन करता हो।

न्यायमूर्ति गवई ने एक विधि समाचार पोर्टल के सवाल के जवाब में कहा, ‘‘न्यायिक सक्रियता बनी रहेगी। लेकिन न्यायिक सक्रियता को न्यायिक आतंकवाद में नहीं बदलना चाहिए। इसलिए, कई बार आप सीमाओं को लांघने की कोशिश करते हैं और ऐसे क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश करते हैं, जहां आमतौर पर न्यायपालिका को प्रवेश नहीं करना चाहिए।’’

 

राष्ट्रीय जजमेंट

मोरारी बापू की पत्नी का निधन; प्रधानमंत्री मोदी ने शोक व्यक्त किया

कथावाचक मोरारी बापू की पत्नी नर्मदाबा का बुधवार को गुजरात में भावनगर जिले के तलगाजरडा गांव में उनके आवास पर निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 79 वर्ष की थीं।

मोरारी बापू के एक करीबी सहयोगी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘नर्मदाबा कुछ समय से अस्वस्थ थीं। उन्होंने बुधवार तड़के तलगाजरडा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली, जहां सुबह उन्हें समाधि दी गई।’’

सहयोगी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दोपहर के समय मोरारी बापू से फोन पर बात की और संवेदना व्यक्त की। मोरारी बापू रामकथा वाचक हैं और रामचरितमानस के व्याख्याता हैं।

 

 

 

 

 

राष्ट्रीय जजमेंट

उत्तर प्रदेश: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा

महराजगंज जिले की एक अदालत ने 15 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के दोषी व्यक्ति को 20 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई। एक अधिवक्ता ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) के मामलों की विशेष अदालत के न्यायाधीश पीसी कुशवाहा ने बुधवार को उस्मान अली को दोषी ठहराते हुए उस पर 40,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।

जिले के सहायक शासकीय अधिवक्ता वकील विजय नारायण सिंह ने बताया कि अगर आरोपी जुर्माना जमा नहीं करता है तो उसे दो महीने की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। उन्होंने बताया कि घटना आठ दिसंबर 2023 को जिले के श्याम देउरवा थाना क्षेत्र में हुई है।

 

 

 

 

राष्ट्रीय जजमेंट

 

पवार ने कुशलक्षेम पूछे जाने पर प्रधानमंत्री का धन्यवाद व्यक्त किया

राकांपा (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने अपने स्वास्थ्य के बारे में पूछे जाने पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद व्यक्त किया। मोदी ने पवार की बेटी एवं सांसद सुप्रिया सुले के साथ बातचीत के दौरान वरिष्ठ राजनेता के स्वास्थ्य के बारे में पूछा था। संवाददाताओं द्वारा इस बारे में प्रतिक्रिया मांगे जाने पर पवार ने कहा, ‘‘सब ठीक है। धन्यवाद।’’

बारामती से सांसद सुले उन सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों में से एक में शामिल थीं, जो ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के मद्देनजर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद पर भारत का रुख स्पष्ट करने के लिए विभिन्न देशों की यात्रा पर गए थे।

इस बीच, पवार ने कहा कि उन्हें महाराष्ट्र में अच्छे मानसून की उम्मीद है। कृषि की स्थिति के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अच्छे मानसून का पूर्वानुमान व्यक्त किया है, हालांकि इसमें कुछ देरी हो रही है। इसलिए चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।’’

पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष जयंत पाटिल ने मंगलवार को नए चेहरों को मौका देने के लिए इस्तीफे की पेशकश की। पाटिल के फैसले के बारे में पूछे जाने पर पवार ने कहा, ‘‘उन्होंने (पाटिल ने) कहा है कि नया नेतृत्व तैयार किया जाना चाहिए। देखते हैं कि सभी के साथ चर्चा के बाद क्या होता है।’’

पुणे में राकांपा स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पाटिल ने कहा कि पार्टी के लिए नए चेहरों को मौका देना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, ‘‘यह पार्टी पवार साहब की है, इसलिए उन्हें उचित निर्णय लेना चाहिए। हम सभी को आगे एक लंबी यात्रा तय करनी है। मैं पवार साहब और सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं।

 

 

 

 

 

राष्ट्रीय जजमेंट

 

छत्रपति संभाजीनगर के सिद्धार्थ गार्डन में प्रवेश द्वार गिरने से 3 की मौत

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के सिद्धार्थ गार्डन में बुधवार (11 जून 2025) को एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। गार्डन के अंदर एक पुरानी दीवार का एक हिस्सा अचानक गिर गया और इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ये दोनों गार्डन में काम करने वाली महिला कर्मचारी थीं। मृतक महिलाओं के नाम 35 वर्षीय स्वाति खैरनाथ और 38 वर्षीय रेखा गायकवाड़ हैं। हादसे में पांच और लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

तूफान के कारण शहर में अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। अचानक आए इन तूफानों से सिद्धार्थ गार्डन इलाका सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ। तूफान शुरू होते ही पर्यटक गार्डन से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान मुख्य द्वार के ऊपर गुंबद के पास की दीवार हवा के जोर से अचानक ढह गई। इस हादसे में तीन लोग मलबे में दब गए। घटनास्थल पर मौजूद नागरिकों और स्थानीय प्रशासन ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत वैली अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने बताया कि इलाज से पहले ही दो महिलाओं की मौत हो चुकी है। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज चल रहा है।

छत्रपति संभाजीनगर के पुलिस आयुक्त प्रवीण पवार ने कहा कि नगर निगम अधिकारियों द्वारा औपचारिक शिकायत प्रस्तुत करने के बाद अपराध दर्ज किया जाएगा। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “हम नगर निगम से आधिकारिक शिकायत का इंतजार कर रहे हैं। एक बार शिकायत दर्ज हो जाने के बाद, हम मामला दर्ज करने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने के लिए आगे बढ़ेंगे।”

भगतसिंह नगर में पेड़ उखड़कर महिला पर गिरा

उसी दिन मौसम से संबंधित एक अन्य घटना में, भगतसिंह नगर में एक पेड़ उखड़कर महिला पर गिर जाने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नगर निगम प्रमुख ने कहा कि अप्रत्याशित मौसम की स्थिति के बीच ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए और अधिक सावधानी बरती जाएगी।

इन दोनों घटनाओं ने शहर में सार्वजनिक बुनियादी ढांचे की संरचनात्मक अखंडता पर चिंता जताई है, खासकर मानसून के मौसम के दौरान। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि आने वाले दिनों में गहन समीक्षा और निवारक उपाय किए जाएंगे।

 

 

 

 

राष्ट्रीय जजमेंट

 

 

उत्तर प्रदेश के बागपत में मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये का इनामी वांछित अपराधी गिरफ्तार

बागपत जिले में स्थानीय पुलिस और ‘स्वाट टीम’ ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। सिंघावली अहीर थाने के प्रभारी सोहनवीर सिंह सोलंकी ने बताया कि वांछित अपराधी गौसपुर निवासी आमिर को बुधवार देर रात करीब 12 बजे डौला-खट्टा नहर पटरी पर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल हुए आरोपी को बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसने बताया कि आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

 

 

 

राष्ट्रीय जजमेंट

 

 

दिल्ली : रिश्वत मांगने के आरोप में पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा चलाने का आदेश

राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत ने पिछले साल नवंबर में एक व्यक्ति को मादक पदार्थ से जुड़े मामले में नहीं फंसाने के लिए उससे रिश्वत लेने के आरोप में दिल्ली पुलिस के दो अधिकारियों और एक हेड कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा चलाने का आदेश दिया है।

विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने दिल्ली पुलिस के उपनिरीक्षक संजीव कुमार, सहायक उपनिरीक्षक किरोड़ीमल और हेड कांस्टेबल संजय कुमार के खिलाफ आरोप तय करने का निर्देश दिया है।

न्यायमूर्ति मलिक ने नौ जून के अपने आदेश में कहा, “प्रथम दृष्टया रिकॉर्ड में पर्याप्त सामग्री और साक्ष्य मौजूद हैं, जो दर्शाते हैं कि शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग करने के लिए आरोपियों ने आपराधिक साजिश रची थी और रिश्वत की रकम संजय कुमार ने स्वीकार की थी।”
शिकायत के मुताबिक, आरोपी पुलिस अधिकारियों ने पिछले साल राष्ट्रीय राजधानी के दरियागंज इलाके में दर्ज एक अलग मामले में शिकायतकर्ता के दो दोस्तों को गिरफ्तार नहीं करने के लिए दो लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।

आरोप है कि आरोपी पुलिस अधिकारियों ने शिकायतकर्ता को धमकी दी थी कि अगर उसने रिश्वत की रकम नहीं दी तो वे उसे फंसा देंगे। न्यायमूर्ति मलिक ने संजीव और किरोड़ीमल की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने उनके खिलाफ दी गई अभियोजन मंजूरी को अवैध बताते हुए मामले में उन्हें बरी करने का अनुरोध किया था।

 

 

राष्ट्रीय जजमेंट

दिल्ली हवाई अड्डे पर जीपीएस उपकरण के साथ अमेरिकी नागरिक पकड़ा

दिल्ली हवाई अड्डे पर बुधवार को एक अमेरिकी नागरिक को कथित तौर पर अनधिकृत ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) उपकरण ले जाने के आरोप में पकड़ा गया है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि यात्री सुबह आठ बजकर 25 मिनट पर एअर इंडिया की उड़ान से बैंकॉक जाने वाला था। उन्होंने बताया कि अमेरिकी नागरिक के पास गार्मिन कंपनी द्वारा निर्मित एक जीपीएस उपकरण था औरइंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसफ) के कर्मियों ने उसे रोका।

सूत्रों ने बताया कि यात्री उपकरण ले जाने का प्राधिकार पत्र नहीं दिखा सका, जिसके बाद उसे आगे की जांच के लिए दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया। दूरसंचार नियमों के तहत भारत में जीपीएस उपकरण और उपग्रह फोन ले जाने पर प्रतिबंध है तथा उनके उपयोग को विनियमित किया जाता है।

 

 

 

 

 

 

 

राष्ट्रीय जजमेंट

ममता बनर्जी के विधानसभा में दिए गए भाषणों के संकलन वाली पुस्तक जल्द प्रकाशित होगी: अधिकारी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विधानसभा में दिए गए भाषणों के संकलन वाली एक पुस्तक जल्द ही प्रकाशित की जाएगी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि इसका मसौदा पहले ही तैयार किया जा चुका है और बनर्जी की मंजूरी का इंतजार है।

विधानसभा के उपाध्यक्ष आशीष बनर्जी ने कहा, “ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की पहली महिला मुख्यमंत्री हैं। उनके भाषण वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों को प्रेरित करेंगे। यह पुस्तक समकालीन राजनीतिक स्थिति, जीवन की गुणवत्ता और राजनीतिक विचारधारा की गहरी समझ हासिल करने में लोगों की मदद करेगी।”

उन्होंने कहा, “विधानसभा की पुस्तकालय समिति ने संकलन तैयार करने की पहल की है। पुस्तक का मसौदा तैयार है और इसे मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलने के बाद इसे छपाई के लिए आगे भेजा जाएगा।”

तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों ने कहा कि ममता बनर्जी विधान चंद्र रॉय के बाद बंगाल की दूसरी मुख्यमंत्री होंगी, जिनके विधानसभा में दिए गए भाषणों को संकलित कर किताब तैयार की जाएगी।

 

 

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में जमीन विवाद को लेकर हुई झड़प में एक व्यक्ति की मौत

मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

घटना छपार थाना क्षेत्र के दतियाना गांव में बुधवार देर रात की है। पुलिस ने बताया कि दीपक और विनोद कुमार के बीच खेत से जुड़े विवाद को लेकर बहस शुरू हो गई जिसके बाद ये झड़प में बदल गई। उसने बताया कि इस दौरान गोलीबारी भी हुई।

पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के अनुसार गोलीबारी में दीपक (26) की मौके पर ही मौत हो गई और उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घायल विनोद कुमार को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक प्रजापत ने कहा, ‘‘स्थिति नियंत्रण में है और एहतियात के तौर पर गांव में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

 

 

राष्ट्रीय जजमेंट

 

उप्र : कुशीनगर में पाकिस्तानी नागरिक और उसके दो सहयोगी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के पटहेरवा क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से भारत में रह रहे पाकिस्तान के एक नागरिक को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में पाकिस्तानी नागरिक का जाली आधार कार्ड, पैन कार्ड और मतदाता पहचान पत्र बनवाने के आरोप में दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पटहेरवा थाना क्षेत्र के गगलवा चैन पट्टी गांव में पाकिस्तान के नागरिक सिराजुल हक को अवैध तरीके से भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसने फर्जी तरीके से भारत का आधार कार्ड, पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र और आयुष्मान कार्ड बनवा लिया था।

इस आधार पर वह अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने पकड़े गए पाकिस्तानी नागरिक के जाली दस्तावेज बनवाने के आरोप में चांद अख्तर और शब्बीर आजम नामक दो व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया है। उनके एक अन्य साथी शेख सूबेदार की तलाश की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता और विदेशी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

 

राष्ट्रीय जजमेंट

 

पटना में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पुलिस टीम को मारी टक्कर, महिला कांस्टेबल की मौत, दो पुलिसकर्मी घायल

एक चौंकाने वाली घटना में गुरुवार की तड़के श्री कृष्णापुरी पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में चार लेन वाले अटल पथ पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो एसयूवी द्वारा टक्कर मारने के बाद एक महिला कांस्टेबल की मौत हो गई और दो अन्य ड्यूटी पर मौजूद अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि बुधवार और गुरुवार की मध्यरात्रि के दौरान पटना के श्रीकृष्ण पुरी इलाके के पास अटल पथ पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो एसयूवी के पुलिस गश्ती दल से टकरा जाने के बाद एक महिला कांस्टेबल की इलाज के दौरान मौत हो गई और दो अन्य पुलिस कर्मी घायल हो गए। यह घटना उस समय हुई जब श्रीकृष्ण पुरी थाने के अधिकारी अटल पथ पर नियमित वाहन जांच कर रहे थे।

एक सब-इंस्पेक्टर, एक सहायक सब-इंस्पेक्टर और एक महिला कांस्टेबल वाली टीम एक कार की जांच कर रही थी, तभी एक अन्य वाहन – एक स्कॉर्पियो – तेज गति से आया और जांच की जा रही गाड़ी से टकरा गया, जिससे तीनों कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि चालक मौके से भागने में सफल रहा, लेकिन पुलिस ने आज उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान निखिल के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि भू-राजस्व अधिकारी के बेटे निखिल पर पहले भी ओवर-स्पीडिंग के लिए जुर्माना लगाया जा चुका है।

वाहन में सवार दो लोगों को घटनास्थल पर ही हिरासत में ले लिया गया। घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे, जबकि घायल अधिकारियों को एक निजी अस्पताल ले जाया गया। पटना पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी अवकाश कुमार ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, “श्रीकृष्ण पुरी थाने में तैनात तीन सुरक्षाकर्मी अटल पथ पर वाहनों की जांच कर रहे थे। जब वे एक कार की जांच कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आ रही एक अन्य कार ने उसे पीछे से टक्कर मार दी, जिससे तीनों कर्मी घायल हो गए। तेज रफ्तार कार का चालक दुर्घटना के तुरंत बाद भागने में सफल रहा।” अन्य दो घायल अधिकारियों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

इस बीच, इस घटना ने विवाद को जन्म दे दिया है, जिसमें राज्य के विपक्षी नेताओं ने बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाए हैं। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने राजनीति में बढ़ते अपराधीकरण को दोषी ठहराया और बिहार के लोगों को ‘अपराधियों को सत्ता में लाने’ के लिए जिम्मेदार ठहराया।”

 

 

राष्ट्रीय जजमेंट

 

 

भीषण गर्मी की चपेट में दिल्ली-एनसीआर, तापमान 52 डिग्री सेल्सियस पहुंचने पर रेड अलर्ट जारी

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में आज भीषण गर्मी का ‘रेड अलर्ट’ जारी है, क्योंकि भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बढ़ते पारे के बीच भीषण गर्मी की चेतावनी दी है। IMD ने कहा कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र सहित उत्तर-पश्चिम भारत में 13 जून तक लू चलने की संभावना है। इसका मतलब है कि इन राज्यों के निवासियों को 14 जून से भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। दिल्ली और एनसीआर के अस्पतालों, खासकर गुड़गांव और नोएडा में, हीटस्ट्रोक और निर्जलीकरण के मामलों में वृद्धि की सूचना मिली है। डॉक्टरों का कहना है कि वे प्रतिदिन कम से कम 1-2 ऐसे रोगियों को देख रहे हैं, जिनमें तेज बुखार, मतली, निम्न रक्तचाप और भटकाव जैसे लक्षण हैं।

राष्ट्रीय राजधानी भीषण गर्मी और लू की चपेट में है और तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इसके मद्देनजर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस से 45.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार को पूरे क्षेत्र में रेड अलर्ट जारी किया है, जहां तापमान 45 से 48 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, साथ ही गर्म हवाएं भी चलेंगी। बुधवार को राजधानी के कई इलाकों में वास्तविक तापमान 43-45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा, जबकि कुछ इलाकों में ‘वास्तविक तापमान’ – नमी और हवा को ध्यान में रखते हुए – 52 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। आयानगर में सबसे अधिक वास्तविक तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जहां दोपहर 2:30 बजे के आसपास तापमान 50.8 डिग्री सेल्सियस जैसा महसूस हुआ और शाम 5:30 बजे तक यह 51.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

अन्य दर्ज किए गए वास्तविक उच्च तापमानों में पालम (44.5 डिग्री सेल्सियस), लोधी रोड (43.4 डिग्री सेल्सियस) और सफदरजंग (43.3 डिग्री सेल्सियस) शामिल हैं – ये सभी नमी और हवाओं के साथ-साथ भीषण गर्मी में योगदान दे रहे हैं। हीट इंडेक्स, जो यह मापता है कि नमी को शामिल करने पर कितना गर्म महसूस होता है, ने खतरनाक 51.9 डिग्री सेल्सियस को छू लिया। गुरुग्राम के एक सरकारी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक ने कहा, “यह गर्मी स्वस्थ व्यक्तियों के लिए भी खतरनाक है। बुजुर्गों, बच्चों और पहले से किसी बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए यह जानलेवा हो सकती है।”

जहरीली हवा स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को बढ़ाती है

राजधानी भर में हवा की गुणवत्ता में गिरावट गर्मी के तनाव को और बढ़ा रही है। गुरुवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 227 और 245 के बीच रहा, जिसे ‘बहुत अस्वस्थ’ श्रेणी में रखा गया है। भीषण गर्मी के साथ, इसने सांस लेने में तकलीफ और गर्मी से थकावट के जोखिम को बढ़ा दिया है।

शुक्रवार शाम से राहत की संभावना

कुछ राहत की उम्मीद है। 13 जून के अंत से पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों को प्रभावित करने की उम्मीद है। आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, “शुक्रवार रात से दिल्ली-एनसीआर में छिटपुट बारिश और तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है, जिससे सप्ताहांत में तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है।” विभाग का अनुमान है कि 14 जून से अधिकतम तापमान 39-42 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, तथा अगले सप्ताह के मध्य तक व्यापक मानसून आने की संभावना है।

स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा दी गई सावधानियाँ

स्वास्थ्य अधिकारियों ने चल रही गर्मी की स्थिति में निम्नलिखित सावधानियों को दोहराया है:

सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें

-ओआरएस और नारियल पानी सहित खूब सारे तरल पदार्थ पिएँ

-हल्के सूती कपड़े पहनें और एसपीएफ 30+ सनस्क्रीन का उपयोग करें

-चक्कर आना, उल्टी या भ्रम जैसे लक्षणों के प्रति सतर्क रहें

-आईएमडी ने स्कूलों और बाहरी श्रम स्थलों से दिन के सबसे गर्म समय के दौरान -समय समायोजित करने या संचालन को निलंबित करने का भी आग्रह किया है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More