भीषण गर्मी से तपा उत्तर प्रदेश, ज्यादातर मंडलों में पारा 40 डिग्री के पार

राष्ट्रीय जजमेंट

उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों मेंबुधवार को भी भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहा। राज्य के अधिकांश मंडलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक इस सप्ताह भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। राज्य के ज्यादातर इलाकों में बुधवार को भी भीषण गर्मी और उमस का प्रकोप रहा।

आगरा 45.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ बुधवार को राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। इसके अलावा उरई में 45.2 डिग्री, बांदा में 44.8 डिग्री और झांसी में 44.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

राजधानी लखनऊ में दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.7 डिग्री ज्यादा था। वहीं, न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को भी राजधानी में इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के ज्यादातर स्थानों मेंअगले पांच दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने और लू चलने की संभावना है। हालांकि अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कुछ पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं पर गरज के साथ बूंदाबांदी होने और आंधी चलने की संभावना है।

राज्य सरकार ने लू के पूर्वानुमान और लगातार गर्म मौसम की स्थिति को देखते हुए लोगों को दोपहर के समय बाहर जाने से बचने और तरल पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More