दिल्ली में न्यूनतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

राष्ट्रीय जजमेंट

राष्ट्रीय राजधानीमें बृहस्पतिवार को सुबह मौसम गर्म रहा और न्यूनतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत से 2.7 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 67 प्रतिशत थी।

आईएमडी के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है और शुक्रवार को राजधानी में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने राष्ट्रीय राजधानी में 12 और 13 जून के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें नागरिकों को जरूरी सावधानियां बरतने, लगातार पानी पीते रहने, सीधे धूप से बचने और दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।

बुधवार को दिल्ली में तापमान सूचकांक (हीट इंडेक्स) 51.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो कि आर्द्रता के साथ गर्मी का माप है। विभिन्न मौसम केंद्रों पर तापमान 40.9 से 45.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More